VIDEO: 'साड़ी वाली दीदी', शिवसेना के बाद कुणाल कामरा ने केंद्रीय वित्त मंत्री पर साधा निशाना

कुणाल कामरा अपने नए वीडियो में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साध रहे हैं.

VIDEO: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसेना वाले बयान के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वायरल वीडियो में वह गाना गाते हुए टैक्स के पैसों का सरकार द्वारा गलत इस्तेमाल बता रहे हैं. साथ ही वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए भी नजर आए हैं. वह कहते हैं, ‘देश में इतनी महंगाई, सरकार के साथ है आई… लोगों को लूटने, साड़ी वाली दीदी आई.’ गाने के आखिर तक वह ‘निरमला ताई’ कहते हुए उनपर तंज भी कंसते हैं.

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया बटोर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘पूरा पॉलिटिक्स डरा हुआ है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्पॉटीफाई पे है क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं.’

यह भी पढ़े: Celebrity MasterChef: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, जानें टॉप 6 फाइनलिस्ट कौन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >