Govinda को गोली लगने पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बताया इस वजह से मामा से मिलने नहीं पहुंचे कॉमेडियन

गोली लगने के बाद गोविंदा फिलहाल मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं. उनके मैनेजर ने बताया उनकी हालत ठीक है. कृष्णा अभिषेक ने बताया कि किस वजह से वह अपने मामा से मिलने अस्पताल नहीं पहुंचे.

मंगलवार की सुबह एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आई, जिसे जानकर फैंस काफी परेशान हो गए. गलती से गोविंदा के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके पैर से गोली निकाल लिया गया है. डॉक्टर्स और उनके मैनेजर ने बताया कि उसकी हालत अभी स्थिर है और वह खतरे से बाहर है. मैनेजर ने बताया ये घटना सुबह 4:45 बजे हुई, जब एक्टर कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे. फिलहाल वो अस्पताल में एडमिट है.

कृष्णा अभिषेक ने कहा- वह ठीक है

गोविंदा ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर फैंस को अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया. अब एचटी सिटी ने कृष्णा अभिषेक से उनके मामा के तबीयत के बारे में बताया. कृष्णा ने बताया, वह ठीक है और कश्मीरा उनसे मिली. मैं अभी ऑस्ट्रेलिया में हूं. वह कुछ दिनों में डिस्चार्ज हो जाएंगे. वहीं, कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंची थी. उनका वीडियो भी सामने आया था.

गोविंदा की बेटी बोली- पापा की हेल्थ अब काफी बेहतर है

गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने बताया, मेरी मां और भाई उनसे मिलने अस्पताल गए थे. वह ठीक हो रहे हैं. मैं उनके सारे फैंस से रिक्वेस्ट करूंगी कि वो उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें. वहीं, गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया, फिलहाल मैं पापा के साथ आईसीयू में हूं. मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती अभी, लेकिन मैं भरोसा दिलाती हूं कि पापा की हेल्थ अब काफी बेहतर है. गोली लगने के बाद पापा की सर्जरी हुई और ये सक्सेसफुल रही. सारे टेस्ट डॉक्टर्स ने कर लिए है और रिपोर्ट अच्छी आई है.

Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट

Also Read- Govinda Shot: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >