Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक इस सीजन नहीं अगले सीजन आएंगे नजर? कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो में सपना के किरदार में नजर आते थे. चार सालों से वो शो में काम कर रहे थे. हालांकि इस सीजन वो इससे नदारत दिखे. एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा, मुझे हाल ही में द कपिल शर्मा शो के मेकर्स से कॉल आया.

टीवी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) एक अहम हिस्सा थे. हालांकि इस सीजन फैंस ने उन्हें काफी मिस किया. कृष्णा ने एंग्रीमेंट इश्यूज की वजह से शो में वापसी नहीं किया था. बीच-बीच में उनके वापस लौटने की खबरें आती थी, लेकिन सारी अफवाह निकलती थी. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्टर ने बताया कि मेकर्स से उनकी बातचीत हुई है, लेकिन फिर से बात पैसे पर अटक जा रही है.

कृष्णा अभिषेक बोले- बात पैसे पर ही…

कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो में सपना के किरदार में नजर आते थे. चार सालों से वो शो में काम कर रहे थे. हालांकि इस सीजन वो इससे नदारत दिखे. बीटी से बातचीत में कृष्णा ने कहा, मुझे हाल ही में द कपिल शर्मा शो के मेकर्स से कॉल आया. वो मुझे वापस शो में चाहते थे. हालांकि हम दूसरी बार भी पैसे और कांट्रैक्ट मतभेदों के कारण किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकें. बात पैसे पर ही आकर अटकी है फिर से.

कृष्णा अभिषेक अगले सीजन में आएंगे नजर

कृष्णा अभिषेक ने फ्यूचर में कपिल शर्मा शो में काम करने की उम्मीद जताया है. वो कहते है, ‘इस सीजन में ऐसा नहीं होगा. उम्मीद है, मैं अगले सीजन में वापसी करूंगा. कपिल और कृष्णा फिर से दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित होंगे, है ना? वहीं, ऐसी चर्चा है कि कपिल शो जून में ऑफ एयर होने वाला है. इसपर कृष्णा ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे शो बहुत पसंद है और मैं निर्माताओं से बेहद प्यार करता हूं. मैं टीकेएसएस का हिस्सा बनने से चूक गया हूं.

Also Read: महिमा चौधरी ने कीकू शारदा की कमाई को लेकर खोला राज, कपिल शर्मा जानकर हुए हैरान!
कपिल शर्मा के बारे में कही ये बात

अर्चना पूरन सिंह के साथ अपनी बॉन्डिग को लेकर कृष्णा अभिषेक ने कहा, मैं अर्चनाजी से काफी जुड़ा हुआ हूं. पहले जब शो से जुड़ा था तो कपिल से उतना जुड़ा हुआ नहीं था, लेकिन अब जब मैंने उनके साथ काम किया और समय बिताया, तो मुझे उनसे जुड़ाव हो गया. बता दें कि मौजूदा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चल रहे सीजन का आखिरी एपिसोड जून के महीने में प्रसारित किया जाएगा.

Also Read: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, जानें एक्टर के आलीशान घर से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >