Konkona Sen Sharma-Amol Parashar Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पाराशर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. अब कोंकणा के जन्मदिन पर अमोल के लिए शेयर की गई एक खास रील ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे दोनों के रिश्ते का खुलासा मान रहे हैं, तो कई नेटिजन्स ने इसे 'हार्ड लॉन्च' तक कह दिया.
अमोल पाराशर के 40वें जन्मदिन पर शेयर की खास रील
अमोल पाराशर ने 17 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर कोंकणा सेन शर्मा ने उनके लिए एक मजेदार और प्यार भरी रील शेयर की. दोनों के बीच की इस खास केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा. आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले दोनों कलाकारों का इस तरह साथ नजर आना लोगों के लिए खास रहा.
दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक चंचल अंदाज वाली रील शेयर कर अपने रिश्ते की चर्चाओं को एक बार फिर हवा दी. इस वीडियो को फैंस उनके रिश्ते का हार्ड लॉन्च मान रहे हैं.
नेटिजन्स बोले- आखिरकार हुआ हार्ड लॉन्च
कोंकणा और अमोल की इस रील के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने इसे दोनों के रिश्ते का खुला इजहार बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को हार्ड लॉन्च कर ही दिया.
2021 में साथ काम करने के बाद शुरू हुई थीं चर्चाएं
कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर के रिश्ते को लेकर अटकलें कोई नई बात नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चाएं फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम करने के बाद शुरू हुई थीं. इस फिल्म में दोनों कलाकार साथ नजर आए थे.
इसके बाद दोनों को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहीं. मई 2025 में भी दोनों की एक साथ सार्वजनिक मौजूदगी ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को बढ़ाया था.
कौन हैं कोंकणा सेन शर्मा?
कोंकणा सेन शर्मा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और फिल्ममेकर हैं. वह अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई है. उनकी निजी जिंदगी भी कई बार चर्चा में रही है.
कोंकणा की शादी अभिनेता रणवीर शौरी से हुई थी. दोनों ने 2010 में शादी की और 2011 में उनके बेटे हारून का जन्म हुआ. बाद में दोनों अलग हो गए और 2020 में उनका तलाक हो गया. कोंकणा लस्ट स्टोरी 3 में नजर आने वाली हैं.
अमोल पाराशर भी हैं इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम
अमोल पाराशर को वेब सीरीज 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' में चितवन के किरदार से खास पहचान मिली. इसके अलावा वह फिल्म 'सरदार उधम' में भगत सिंह का किरदार निभाकर भी चर्चा में रहे.
अमोल ने फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. अनमोल हाल में ग्राम चिकित्सालय से पॉपुलैरिटी बटोरी थीं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी के 'लॉलीपॉप खाओगी' वाले बयान से बिग बॉस के घर में मचा घमासान, क्या अरशिफा के साथ हुई हदें पार?
