Koffee With Karan 8: ऋषि कपूर से पहले इस हैंडसम हंक पर नीतू कपूर का था क्रश, नाम जान करण-जीनत अमान हुए शॉक्ड!

कॉफी विद करण 8 के आगामी एपिसोड में भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार नीतू कपूर और जीनत अमान चार चांद लगाएंगी. प्रोमो को शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, यह एपिसोड दिग्गजों और ग्लैमर के बारे में है!!!

Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 जब से शुरू हुआ है, तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड की दो दिग्गज कलाकार शामिल हुई. जीनत अमान और नीतू कपूर शो में शिरकत करेंगी. इस दौरान करण उनसे कई मजेदार बातों पर चर्चा करते दिखेंगे. प्रोमो भी काफी शानदार है और इसमें रणबीर कपूर की मां ने बताय कि उनका सीक्रेट क्रश कौन था. साथ ही एक किस्सा भी शेयर किया, जो जीनत से जुड़ा हुआ है. प्रोमो पर खूब सारे रिएक्शन और कमेंट्स आ रहे हैं.

कॉफी विद करण 8 का लेटेस्ट प्रोमो होगा काफी मजेदार

कॉफी विद करण 8 के आगामी एपिसोड में भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार नीतू कपूर और जीनत अमान चार चांद लगाएंगी. प्रोमो को शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, यह एपिसोड लीजेंड्स और ग्लैमर के बारे में है!!! जीनत अमान और नीतू कपूर #KoffeeWithKranS8 के नवीनतम एपिसोड में कॉफी काउच में अपना आकर्षण लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! प्रोमो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, अनुभवी महिलाओं का प्रतिनिधित्व पसंद आया. एक यूजर ने कहा, खुशी है कि आपने अपने काउच पर एक देखने लायक मेहमान को आमंत्रित किया.

जीनत अमान और नीतू कपूर ने खोला ये राज

कॉफी विद करण 8 के प्रोमो में करण जौहर ने जीनत अमान और नीतू कपूर से कहा कि, “आपने एक साथ बहुत सारी फिल्में कीं.” फिर दोनों ने एक साथ अपनी पुरानी फिल्मों का जिक्र किया, जिसमें यादों की बारात, धरम वीर, हीरा लाल पन्ना लाल और बहुत कुछ शामिल था. वहीं, करण ने उनसे अपने समय के एक बॉलीवुड हार्टथ्रोब का नाम बताने को कहा, जिनपर उनका सीक्रेट क्रश था. इसपर नीतू ने शशि कपूर का नाम बताया. इसपर कऱण ने कहा, “आपका अपने चाचा पर क्रश थे?” इसपर उन्होंने हां कहा.

Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर ने दीपिका को ऐसे किया था प्रपोज, शादी का वीडियो आया सामने, कपल ने किए 3 बड़े खुलासे

नीतू कपूर ने शेयर किया जीनत अमान का ये किस्सा

इस प्रोमो में नीतू कपूर ने जीनत अमान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया. नीतू ने कहा ,“जब जीनत मंदिर जाती है और अपने शर्ट का बटन बंद कर देती है और कहती है, ‘हे भगवान मुझे माफ कर देना हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है.” जिसके बाद तीनों खूब हंसने लगते है.

Also Read: Golden Globe Awards 2024: ‘ओपेनहाइमर’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, यहां चेक करें विनर्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >