जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शिखू मेरे स्पीड डायल पर…

1 / 1
जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शिखू मेरे स्पीड डायल पर…
फुल स्क्रीन में देखें

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शिखू मेरे स्पीड डायल पर…

कॉफी विद करण 8 के अपकमिंग एपिसोड में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर काउच पर बैठी दिखाई देंगी. हाल ही में जारी प्रोमो में एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया संग अपने डेटिंग रूमर्स पर भी बात करेंगी.

कॉफी विद करण सीजन 8 दिलचस्प रहा है. इसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक चैट शो में शादीशुदा जोड़े के रूप में पहली बार आने से हुई. फिर हमने काजोल, रानी मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर जैसे स्टार्स को देखा.

अब, अगले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए देखेंगे. फिल्म निर्माता अभिनेत्रियों से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें पूछेंगे.

करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर परिवार से लेकर लव लाइफ तक सब पर चर्चा करती हैं. मजेदार रैपिड राउंड सेगमेंट के दौरान, करण जौहर पूछते हैं कि जाह्नवी के स्पीड डायल पर कौन है.

मिली अभिनेत्री का कहना है कि उनके पिता, उनकी बहन ‘खुशी’ स्पीड डायल पर हैं और वह शिखर पहाड़िया की ओर इशारा करते हुए ‘शिखू’ का नाम भी लेती हैं.

फिर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं. अभिनेत्री की बातों से लगता है कि उन्होंने पब्लिक में अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहले एक दूसरे को डेट करते थे. हालांकि बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया. हालांकि अब ये स्टार्स फिर से साथ आ गए हैं.

कई बार ऐसा हुआ है, जब जाह्नवी और शिखर को एक साथ देखा गया है. शहर में घूमने से लेकर उज्जैन में मंदिर की यात्रा के दौरान, जाह्नवी और शिखर अक्सर एक दूसरे संग टाइम बिताते हैं.

प्रोमो में हम जान्हवी कपूर को चाचा अनिल कपूर की नकल करते हुए भी देखा जा सकता हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक पार्टी में उन्होंने अपने दोस्तों को रैपिड फायर सेशन के लिए तैयार किया था और नव्या नवेली नंदा को लगा कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं.

यह पहली बार है कि खुशी कपूर ने कॉफी विद करण में आई हैं. उन्होंने द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना थे. यह एपिसोड जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा.

Also Read: गीले बाल-नशीली आंखे… Janhvi Kapoor ने कातिलाना अदाओं से लगाई आग, फैंस बोले- सर्दियों में पूरे माहौल को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >