Kishore Kumar ने अपने मौत की पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- डॉक्टर को बुलाया तो…

Kishore Kumar: किशोर कुमार सिनेमा जगत के शानदार कलाकार थे. उनके सुपरहिट गाने आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किशोर कुमार ने अपनी मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी.

Kishore Kumar: किशोर कुमार बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज कलाकारों में से एक थे. उन्होंने प्रोडक्शन, म्यूजिक, डायरेक्शन और एक्टिंग सभी चीजों में महारत हासिल की थी. संगीत और फिल्म जगत को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब 58 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. उनका जाना इंडस्ट्री के लोगों के लिए किसी सदमें से कम नहीं था. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किशोर कुमार ने अपनी मौत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. उनके बेटे अमित कुमार ने इस सच्चाई का खुलासा किया है.

मौत से पहले हंस रहे थे किशोर कुमार

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने रेडिफ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के मौत के समय की बात बताई. अमित ने कहा, ”उनके पिता को पहले ही आभास हो गया था कि आज उनकी मौत होने वाली है, उन्होंने मेरे सौतेले भाई सुमित को स्वींमिंग के लिए जाने से मना कर दिया था और वो बहुत परेशान हो रहे थे कि कनाडा से मेरी फ्लाइट टाइम पर लैंड करेगी या नहीं. वह पहले से हार्ट अटैक के लक्षणों से परेशान थे, लेकिन उन्होंने मजाक में कहा कि अगर हमनें डॉक्टर को बुलाया, तो उन्हें हार्ट अटैक आ जायेगा. उसी समय उन्हें अटैक आया और वे गिर गए. अटैक आने से पहले वह अपनी पत्नी लीना के साथ बात करते हुए हंस रहे थे. लीना को यह एक मजाक लगा.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

किशोर कुमार की नहीं चल पाई शादियां

किशोर कुमार ने चार शादियां की थी. उनकी पहली शादी 1950 में रूमा गुहा ठाकुराता से हुई थी, जो 8 साल से बाद टूट गई. रूमा को अपना करियर बनाना था, लेकिन किशोर कुमार उन्हें हाउसवाइफ बनाकर रखना चाहते थे. इसके बाद उन्होंने 1960 में मधुबाला से शादी की. दिलीप कुमार से ब्रेकअप बाद मधुबाला ने ‘चलती का नाम गाड़ी’ फिल्म के समय उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन मधुबाला की कुछ समय बाद मौत हो गयी थी, जिससे वह पूरी तरह डिप्रेशन में चले गए थे. फिर योगिता बाली ने उन्हें इस परेशानी से बाहर आने में मदद की और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन ये शादी भी 2 साल बाद टूट गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >