King vs Love & War: ईद 2026 पर किया बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और रणबीर कपूर की होगी टक्कर, जानें डिटेल्स

King vs Love & War: ऐसा लग रहा है कि साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर होने वाली है. शाहरुख खान की किंग और रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर एक ही टाइम पर रिलीज होगी.

King vs Love & War: जब साल 2007 में रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में एंट्री की थी, तो उसी वक्त शाहरुख खान की ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी. दोनों ही मूवी की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिली. जहां सांवरिया फ्लॉप हुई, वहीं किंग खान की मूवी ने जबरदस्त कमाई की थी. अब साल 2026 में भी कुछ ऐसा ही मंजर देखा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 की ईद पर, शाहरुख की क्राइम ड्रामा किंग रिलीज होने वाली है, उसी टाइम रणबीर सिंह, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर भी आएगी. ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स में फिर बड़ी टक्कर होगी.

शाहरुख खान की किंग की शूटिंग कब होगी शुरू

शाहरुख खान अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट किंग को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह एक्शन थ्रिलर उनकी बेटी सुहाना खान के साथ पहला सहयोग है. सुजॉय घोष की ओर से निर्देशित, मूवी को गौरी खान और सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्मित किया जाएगा. कलाकारों में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी शामिल हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो किंग की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी. टीम मुंबई में शूट शुरू करेगी और फिर मैराथन शेड्यूल के लिए यूरोप जाएगी.

कब रिलीज होगी शाहरुख खान-सुहाना की किंग

फिल्म की संभावित रिलीज की तारीख के बारे में बात करते हुए, पिंकविला को एक सूत्र ने बताया, “किंग जैसी फिल्म ईद 2026 के लॉक किया जा रहा है. शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद का यही लक्ष्य है. ईद पर शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुए काफी समय हो गया है और यह चेन्नई एक्सप्रेस की ऐतिहासिक सफलता के बाद फेस्टिवल पर उनकी वापसी का प्रतीक होगा.” सूत्र ने आगे कहा, “फिलहाल तय की गई शूटिंग की समयसीमा को देखते हुए, निर्माता इसे ईद 2026 रिलीज स्लॉट में बनाएंगे.”

रणबीर कपूर की लव एंड वॉर कब होगी रिलीज

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस, भंसाली प्रोडक्शंस ने भी शुक्रवार को अनाउंस किया कि उनकी अगली निर्देशित फिल्म लव एंड वॉर को क्रिसमस 2025 की रिलीज तारीख से आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह 20 मार्च, 2026 को रिलीज होगी. यह तारीख रमजान, राम नवमी और गुड़ी पड़वा की लंबी छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. मूवी कथित तौर पर युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित है और एक लव ट्रायंगल पर केंद्रित होगी. रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू होगी.

साल 2026 के ईद का कौन होगा बॉक्स ऑफिस किंग

फिलहाल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ईद 2026 के लिए एक बड़ा टकराव तय है. हालांकि साल 2007 में जब सांवरिया और ओम शांति ओम रिलीज हुई थी, तो शाहरुख खान की जीत हुई थी, क्योंकि उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. वहीं रणवीर कपूर का डेब्यू मूवी बुरी तरह फ्लॉप हुआ था. अब देखना होगा कि साल 2026 में कौन सा स्टार बॉक्स ऑफिस किंग बनेगा.

Also Read- Veer Zaara: शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा इस दिन थियेटर्स में होगी फिर से रिलीज, नोट कर लें डेट

Also Read- The GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये हीरोइन थी पहली पसंद, विजय संग नहीं बनी जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >