Kick 2 के सेट से सलमान खान की पहली झलक आई सामने, फैंस बोले- सिकंदर के बाद डेविल…

Kick 2: सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस की किक बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अब जल्द ही मूवी का सीक्वल आने वाला है. जी हां निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे कंफर्म किया.

Kick 2: सुपरस्टार सलमान खान और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने आज अपनी 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “किक” के सीक्वल की अनाउंसमेंट की. दोनों वर्तमान में “सिकंदर” पर काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन ए आर मुरुगादॉस की ओर से किया जा रहा है और नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित किया जाएगा. सुपरस्टार एक दशक के बाद देवी लाल सिंह, जिन्हें डेविल के नाम से भी जाना जाता है, के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.

सिकंदर के बाद अब कौन सी फिल्म में सलमान खान आएंगे नजर

सलमान खान के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला के सफल सहयोग ने कई रिकॉर्ड-तोड़ हिट फिल्में दी हैं और अब लगभग दस साल बाद, वे सिकंदर के लिए फिर से एक साथ आने के लिए तैयार हैं. फैंस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए, साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट की झलक शेयर की.

साजिद नाडियाडवाला ने कुछ इस तरह की किक 2 की अनाउंसमेंट

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की एक शानदार तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्टर सुपर फिट लग रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, यह एक बेहतरीन किक 2 फोटोशूट था सिकंदर…!!!ग्रैंड से, साजिद नाडियाडवाला.” फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, ”भाई का लाइन अप, सिकंदर, एटली 6, किक 2, टाइगर वर्सेज पठान.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सिकंदर, किक 2, एटली के साथ एक्शन थ्रिलर… ऐसा लग रहा है कि सलमान भाई अच्छी वापसी करने वाले हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”किक 2 बननी चाहिए… ब्लॉकबस्टर जाएगी.”

किक ने इतने करोड़ की कमाई की थी

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धमाका मचा दिया था. ये साजिद के निर्देशन में पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. किक ने सलमान खान को 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाला पहला अभिनेता भी बना दिया. इसके अलावा, वे सिकंदर के साथ ईद 2025 में धमाका करने के लिए तैयार है.

किक के बारे में

किक में सलमान खान ने देवी लाल सिंह की भूमिका निभाई है, जो एक रोमांच चाहने वाला व्यक्ति है. हालांकि परिस्थिति के कारण वह एक कुख्यात डाकू बन जाता है, जिसे ‘डेविल’ के नाम से जाना जाता है और इसके अलावा वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ रोमांस भी करता है. इसमें कई पॉपुलर सॉन्ग्स मौजूद हैं, जिसमें ‘जुम्मे की रात’ और ‘हैंगओवर’ शामिल है.

Also Read- Sikandar: सलमान खान की फिल्म में वरुण धवण के इस करीबी शख्स की हुई एंट्री, निभाएगी दमदार रोल

Also Read- 21 Years Of Baghban: हेमा मालिनी से पहले श्रीदेवी को ऑफर हुई थी फिल्म, सलमान खान की वजह से किया था ऑफर रिजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >