Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का बर्थडे इस बार उनके फैंस के लिए और भी खास बन गया है. उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की टीम ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया है. मेकर्स ने फिल्म से कियारा का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें उनका लुक बेहद स्टाइलिश और रहस्यमयी नजर आ रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.
Kiara Advani New Poster Toxic: पोस्टर में क्या है खास?
नए पोस्टर में कियारा आडवाणी रेड कलर की ग्लिटरी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उन्होंने ड्रेस का एक हिस्सा चेहरे के नीचे तक पकड़ रखा है, जो उनके लुक में एक मिस्ट्री वाला टच जोड़ता है. खुले वेवी बाल, बोल्ड आई मेकअप और रेड लिप्स उनके पूरे लुक को सुपर स्टनिंग बना रहे हैं. पोस्टर में उनकी इंटेंस आंखों से नजरें हटाना आसान नहीं है.
पोस्टर में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी आंखें खींचती हैं, जो सीधे कैमरे की ओर देख रही हैं. पोस्टर पर "हैप्पी बर्थडे नादिया" लिखा हुआ है. इससे साफ हो गया है कि फिल्म में कियारा के किरदार का नाम नादिया (Nadia) होगा.
पोस्टर शेयर करते हुए टीम टॉक्सिक ने लिखा, "टीम टॉक्सिक कियारा आडवाणी उर्फ नादिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है. यह नया पोस्टर इतना शानदार और आकर्षक है कि इससे नजर हटाना मुश्किल है."
Fans Reaction: पोस्टर पर फैंस ने लुटाया प्यार
Why Kiara Advani Chose Toxic: कियारा ने क्यों चुनी यह फिल्म?
हाल ही में फेमिना को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने 'टॉक्सिक' की कहानी सुनी, वह इससे काफी प्रभावित हो गई थीं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार बहुत अच्छे तरीके से लिखा गया है और इसमें एक्टिंग दिखाने का शानदार मौका मिलता है. कियारा ने कहा,
"जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो मैं पूरी तरह प्रभावित हो गई. यह ऐसा किरदार था, जैसा हर कलाकार करना चाहता है. मुझे लगा कि अब मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं, जहां इतने चुनौतीपूर्ण रोल को निभाने का कॉन्फिडेंस है."
Toxic Movie Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में सुपरस्टार यश के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.
Toxic Release Date: कब रिलीज होगी यश और कियारा की फिल्म?
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिर्फ एक लैंग्वेज तक सीमित नहीं रहने वाली. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु व मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. यानी देशभर के फैंस इस बिग-स्केल एक्शन ड्रामा का मजा ले सकेंगे. यह मोस्ट-अवेटेड फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Toxic में ‘नादिया’ का किरदार निभाने पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नए सिरे से सोचने का मिला मौका
