Khatron Ke Khiladi की वापसी को लेकर रोहित शेट्टी ने दी बड़ी अपडेट, बताया कब आएगा अगला सीजन

Khatron Ke Khiladi: सलमान खान के दबंग टूर पर जाने के बाद रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के वीकेंड का वार को होस्ट किया. इस बीच शो में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की वापसी का ऐलान किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Khatron Ke Khiladi: सलमान खान के दबंग टूर पर निकलने के बाद बिग बॉस के वीकेंड का वार की जिम्मेदारी इस बार फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने संभाली है. उनके साथ शो में तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडीज और स्टेबिन बेन जैसे सेलिब्रिटी भी शामिल हुए.

रोहित शेट्टी की एंट्री ने शो में नया ड्रामा भी जोड़ दिया, जहां उन्होंने एक तरफ अमाल मलिक को धमकियों पर फटकार लगाई, वहीं फराह खान के सोलो गेम की जमकर तारीफ की. इस बीच उन्होंने अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन (खतरों के खिलाड़ी सीजन 15) को लेकर बड़ी अपडेट दी है. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा.

खतरों के खिलाड़ी को लेकर रोहित शेट्टी की अपडेट

शो के दौरान रोहित शेट्टी ने अपने चर्चित स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन पर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि शो अगले साल वापस आने वाला है और इस बार दर्शकों को कई नए प्रतियोगी देखने को मिलेंगे, जो खतरों का डटकर सामना करेंगे.

रोहित शेट्टी ने कहा, “दर्शक नाराज थे कि इस साल सीजन नहीं आ सका, लेकिन अगले साल खतरों के खिलाड़ी वापस आ रहा है.” उनका यह बयान शो के बंद होने की अफवाहों के बीच आया है, जिससे फैंस में फिर से उत्साह लौट आया है.

10 सालों से होस्टिंग की कमान संभाल रहे हैं रोहित शेट्टी

‘खतरों के खिलाड़ी’ के शुरुआती सीजन में अक्षय कुमार होस्ट थे, लेकिन सीजन 5 से यह जिम्मेदारी रोहित शेट्टी के हाथों में आ चुकी है. उम्मीद है कि आने वाले सीजन में भी वह इसी भूमिका में नजर आएंगे.

पिछले सीजन का विनर कौन था?

शो के पिछले सीजन यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में निमृत कौर, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, और करण वीर मेहरा जैसे कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से शानदार प्रदर्शन के बाद करण वीर मेहरा को विजेता घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें- Prem Chopra Discharged: सीने में दर्द और सांस की तकलीफ के बाद प्रेम चोपड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है तबियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >