Khatron Ke Khiladi 15: कैंसिल नहीं हुआ है खतरों के खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. जी हां रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो कैंसिल नहीं हुआ है, अब यह पटरी पर आ गया है और मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है. आइये जानते हैं कबसे ऑनएयर होगा ये.

Khatron Ke Khiladi 15: लंबे समय से रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर खबरें आ रही थी कि इस बार का सीजन कैंसिल हो गया है. ऐसा चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच हुए मुद्दों की वजह से कहा जा रहा था. इसकी वजह से बिग बॉस 19 और बिग बॉस ओटीटी 4 भी सवालों के घेरे में थे. हालांकि अब रियलिटी शो एक बार फिर से स्क्रीन पर लौटने के लिए तैयार है, जिसमें नए चेहरे और बेहतरीन स्टंट होंगे.

कब से ऑनएयर होगा खतरों के खिलाड़ी 15

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, स्टंट-आधारित रियलिटी शो का 15वां सीजन धमाका के साथ लौटने वाला है. इसका प्रीमियर जनवरी 2026 में कलर्स टीवी पर होने वाला है. पिछले वर्षों के विपरीत, जहां शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रतियोगियों के नाम लीक हो जाते थे, इस बार कंटेस्टेंट को लेकर सबकुछ प्राइवेट रखा गया है.

खतरों के खिलाड़ी 15 के कैंसिल होने की थी अफवाह

इस साल अप्रैल में, न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया था कि खतरों के खिलाड़ी को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि इसके प्रोडक्शन हाउस बनिजय ने पीछे हटने का फैसला किया है. मुख्य कारण यह भी था कि चैनल (कलर्स टीवी) मई के शेड्यूल से खतरों के खिलाड़ी को साल के अंत में प्रसारित करना चाहते थे, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ऐसा करने के लिए उत्सुक नहीं था. इसके अलावा, शो के प्रोडक्शन को होस्ट रोहित शेट्टी से डेट्स लेने में भी संघर्ष करना पड़ रहा था, जिनका शेड्यूल काफी व्यस्त है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, पहले पार्ट से 50% ज्यादा ओपनिंग तय, अजय देवगन लिखेंगे इतिहास 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >