Khatron Ke Khiladi 15 की वापसी तय, क्या ये 3 स्टार्स दिखेंगे स्टंट करते?

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है. शो को एक बार फिर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. वहीं, कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ नाम सामने आए हैं.

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. रोहित शेट्टी एक बार फिर इस शो के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं. करीब एक साल के ब्रेक के बाद आने वाला सीजन 15 पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक होने की उम्मीद है. शो की वापसी के साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर हो रही है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ नामों पर चर्चा हो रही है.

क्या इन स्टार्स की होगी एंट्री?

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है. फिलहाल उनसे बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ सही रहता है, तो ये तीनों सितारे इस बार खतरनाक स्टंट करते नजर आ सकते हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार, शो की शूटिंग जून से साउथ अफ्रीका में शुरू हो सकती है. वहीं फाइनल कंटेस्टेंट्स मई 2026 के आखिरी हफ्ते में केपटाउन रवाना होंगे.

धमाकेदार अंदाज में हुआ शो का ऐलान

फरवरी में कलर्स टीवी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की आधिकारिक घोषणा की थी. यह ऐलान एक AI जनरेटेड प्रोमो के जरिए किया गया था. हालांकि शो की प्रीमियर डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह टीवी के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

रोहित शेट्टी का बयान

पिछले साल नवंबर में ‘बिग बॉस वीकेंड का वार’ के दौरान रोहित शेट्टी ने नए सीजन की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था,“दर्शक नाराज थे कि हम इस साल शो नहीं ला पाए, लेकिन अगले साल यह शो जरूर लौटेगा.”

यह भी पढ़ें- 9वें दिन कितनी हुई कमाई? ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >