Khatron Ke Khiladi 15: गुम है किसी के प्यार में की सवी ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच किया गया…

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में गुम है किसी के प्यार में फेम भाविका शर्मा होंगी या नहीं, इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. भाविका सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आ चुकी है, जिसमें वह सवी की भूमिका निभाती थी.

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस सीजन कौन-कौन से कंटेस्टेंट भाग लेंगे शो में, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि अब कई नाम सामने आ चुके हैं, जो इसका हिस्सा हो सकते हैं. अब एक नाम गुम है किसी के प्यार में फेम सवी का नाम सामने आया है. सवी यानी भाविका शर्मा ने कंफर्म किया कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि वह शो का हिस्सा है या नहीं, इसपर उन्होंने बात की.

क्या खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का हिस्सा होंगी भाविका शर्मा?

भाविका शर्मा गुम है किसी के प्यार में शो की वजह से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में लीप आया था और उसके बाद भाविका ने सीरियल को अलविदा कह दिया. अब उनके खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में भाग लेने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. इंडिया फोरम से बात करते हुए भाविका ने बताया कि, हां मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.”

इन स्टार्स को किया गया अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एल्विश यादव, बसीर अली, गुलकी जोशी, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, सिद्धार्थ निगम, कृशाल आहूजा को एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक कोई भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है. फाइनल लिस्ट आने में अभी वक्त है. मेकर्स अभी तक शो के लिए नाम डिसाइड ही कर रहे हैं.

कौन था खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का विनर?

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता करणवीर मेहरा हुए थे. कृष्णा श्रॉफ ने रनर-अप रही थी. पिछले सीजन शो में सुमोना चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट, शिल्पा शिंदे, आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा,निमृत कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी, असीम रियाज नजर आए थे. शो की शूटिंग केप टाउन में हुई थी.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >