क्या इस साल नहीं होंगे बिग बॉस 19 और खतरों के खिलाड़ी 15? सामने आई बड़ी वजह, रोहित शेट्टी हुए नाराज

खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े मायूस हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि इस साल दोनों शोज हो सकता है नहीं आए. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शो के आने में देरी हो सकती है. इसके पीछे की वजह सामने आई है.

रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के शुरू होने की खबरें कुछ समय से सोशल मीडिया पर आ रही है. शो में भाग लेने के लिए अबतक कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं. हालांकि फआइनल लिस्ट मेकर्स ने जारी नहीं की है. दूसरी तरफ सलमान खान का शो बिग बॉस 18 का भी फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. दोनों शोज की लोकप्रियता काफी है. इस बीच एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इन शो के नए सीजन शायद ना आएं या उनमें देरी हो सकती है. इसके पीछे की वजह सामने आई है.

इस साल नहीं आएगा खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस?

भारत में खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस शो का बनिजय एशिया उर्फ ​​एंडेमोल इंडिया भारत में प्रोडक्शन हाउस है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने इस बार शो से अपने हाथ खींच लिए है. ऐसे में हो सकता है शो इस साल ना आए या उनमें डिले हो. इंडिया टुडे ने प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि कुछ सेलिब्रेटी को तय कर लिया गया था और कुछ के साथ टीम की बातचीत चल रही थी. जब प्रोड्यूसर्स ने अपना फैसला चैनल (कलर्स) को बताया, तो जिन सितारों को पहले से साइन किया गया था, उनकी डेट्स भी रिलीज कर दी गईं.” मेकर्स के इस फैसले से रोहित शेट्टी खासा नाराज हो गए. हालांकि चैनल नये ऑप्शन की खोज कर रहे. फिलहाल इस बारे में मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है.

खतरों के खिलाड़ी 15 में होंगे ये कंटेस्टेंट?

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग खबरें हर दिन आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा मालवीय और अविनाश मिश्रा का नाम शो को लिए लगभग फाइनल हो चुका है. कहा जा रहा था कि बिग बॉस कंटेस्टेंट 18 की कंटेस्टेंट चुम दरंग भी इसका हिस्सा बन सकती है. इस बीच मुनव्वर फारुकी, ओरी, दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी और बॉक्सर नीरज गोयत के शो में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही थी.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >