Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे ये भोजपुरी स्टार! नाम जान हो जाएंगे खुश

Khatron Ke Khiladi 14: कुछ दिन पहले ही डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 खत्म हुआ है. अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 पर फैंस की नजर है. खबरें है कि इसमें एक भोजपुरी स्टार की एंट्री होने वाली है.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 पर दर्शकों की नजर है. शो को लेकर लगातार खबरें आ रही है. इस बार कई बड़े चेहरों को मेकर्स ने अप्रोच किया है.

खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग हर बार केपटाउन में होती है, लेकिन इस बार जगह दूसरी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो की शूटिंग या तो न्यूजीलैंड या जॉर्जिया में की जाएगी.

खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स ने कई बड़े टीवी सेलेब्स से बात की है. इसमें मनीषा रानी, विवेक दहिया, शोएब इब्राहिम, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे पहले आता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 में भोजपुरी स्टार्स को भी लेना चाहते है. अफवाहें हैं कि मेकर्स ने खेसारी लाल यादव को शो में आने के लिए अप्रोच किया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने शो में आने के लिए हामी भर दी है. बता दें कि खेसारी एक जाना-पहचाना नाम है और उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी है.

यूपी और बिहार बेल्ट में खेसारी लाल यादव की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उनके गाने और वीडियोज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. खेसारी, सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हैं.

मेकर्स बिहार की बेटी मनीषा रानी को भी शो में लेना चाहते है, लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं होगी. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की. बता दें कि वो झलक दिखला जा 11 की विनर बन चुकी है.

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी को मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए संपर्क किया है. कहा जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने हां कर दी है.

अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी का भी नाम सामने आया है. हालांकि अभी तक किसी ने कन्फर्म नहीं किया है.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शो का प्रीमियर अप्रैल 2024 के बाद होने की उम्मीद है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी हस्तियां अपने फोबिया पर विजय पाता है.

Khatron Ke Khiladi 14: टीवी की हसीना बनी पहली कंफर्म कंटेस्टेंट! खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >