Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो का ये है पहला कंफर्म कंटेस्टेंट! इन 14 नामों पर भी लगी मुहर

Khatron Ke Khiladi 14 Contestants List: मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन जल्द ही आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मनीषा रानी और मन्नारा चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है, जो इस सीजन का हिस्सा हो सकते हैं.

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है. हर साल की तरह, चैनल और प्रोडक्शन हाउस बिग बॉस के प्रतियोगियों को लाने के लिए उत्सुक हैं. इस शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी प्रतियोगी इसमें भाग लेता है, उससे खतरनाक स्टंट करने पड़ते हैं. चाहे वो हाइट से गिरना हो या फिर सांप, बिच्छु और कीड़ों के साथ टनल में बैठना, हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसके अलावा रोहित शेट्टी की होस्टिंग भी शो में चार-चांद लगाती है. इस सीजन के लिए मन्नारा चोपड़ा ने ख्वाहिश जताई थी कि वो भी आएंगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी कहा नहीं गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये स्टार्स

जब बिग बॉस 14 खत्म हुआ, तो निर्माताओं ने खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला और निक्की तम्बोली जैसे प्रतियोगियों से संपर्क किया. उन्होंने तुरंत ऑफर स्वीकार कर लिया. पिछले साल, बीबी 16 के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे और अर्चना गौतम ने केकेके 13 में अपनी जबाजी दिखाई. इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी का नाम फाइनल हो गया है. हालांकि इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

मनीषा-अभिषेक खेल सकते हैं खतरों से

फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि “कलर्स चैनल ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. टीम नए सीजन की योजना बनाने में व्यस्त है और उनकी लिस्ट में कुछ मशहूर हस्तियां हैं. मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान लिस्ट में हैं, लेकिन चैनल ने अभी तक किसी भी प्रतियोगी को साइन नहीं किया है. अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो अभिषेक और मनीषा हो सकते हैं.”

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम!

इन कंटेस्टेंट पर भी है चर्चा

अगर हालिया चर्चा पर विश्वास किया जाए, तो निर्माता बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट के साथ डील पक्की करना चाह रहे हैं. अफवाहों के विपरीत, केकेके 14 के लिए अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी भी भाग ले सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, मन्नारा चोपड़ा के खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग ले रही हैं. वह इसमें बहुत जरूरी तड़का लगाएंगी. स्टंट-आधारित शो, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं. ईशा मालवीया, नील भट्ट, धनश्री वर्मा, विवेक दहिया और हेली शाह जैसे स्टार्स भी अपने डर का सामना कर सकते हैं.

एल्विश यादव भी खतरों का कर सकते हैं सामना

टीवी कलाकार राधिका मुथुकुमार, जिन्हें आखिरी बार छुटकी सिन्दूर में देखा गया था, केकेके सीजन 14 का हिस्सा हो सकती हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव कथित तौर पर केकेके 14 में दिखाई देंगे. हां, ऐसी अफवाहें हैं जिनमें कहा गया है कि केकेके 14 के निर्माताओं ने एल्विश से संपर्क किया है. झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगी शोएब इब्राहिम खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा हो सकते हैं, वह सलमान खान के बिग बॉस 18 में भी नजर आ सकते हैं.

अभिषेक कुमार ने खतरों के खिलाड़ी 14 पर कही थी ये बात

बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार से हाल ही में पैपराजी ने खतरों के खिलाड़ी को लेकर सवाल किया. जिसके बाद उन्होंने कहा, “आप लोगों की वजह से शायद अब मैं लिफ्ट भी ट्राई करुंगा, क्योंकि अगर मैं ये स्टंट कर पाया तो…” इतना कहने के बाद वो चुप हो गए और हंसी छूट गई. इसके बाद पैपराजी ने कहा कि, “तो खतरों के खिलाड़ी में जा पाऊंगा.” तुरंत एक्टर ने कहा कि मैं कुछ नहीं कह रहा हूं अभी. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा, एल्विश यादव, राधिका मुथुकुमार, शोएब इब्राहिम भी सीजन शो का हिस्सा बन सकते हैं. खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर रैपर डिनो जेम्स बने थे. अरिजीत तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को पीछे छोड़ते हुए डिनो ने खिताब अपने नाम किया था. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 20 लाख और एक नई कार मिली थी.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहता हूं सबसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >