Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी के शो में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहता हूं सबसे...

अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप के तौर पर उभरे हैं. फैंस उन्हें डिजर्विंग विनर बता रहे हैं. अब घर से निकलने के बाद उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. इसमें सबसे ऊपर खतरों के खिलाड़ी 14 का नाम है.

सलमान खान की ओर से होस्ट किया गया रियलिटी शो, बिग बॉस 17 फाइनली खत्म हो गया है. मुनव्वर फारुकी सीजन के विजेता बने. वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप के तौर पर उभरे.

अभिषेक कुमार को भले ही ट्रॉफी न मिली हो, लेकिन फैंस उन्हें डिजर्विंग विनर बता रहे हैं. साथ ही कई प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर भी किए जा रहे हैं. फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं.

दरअसल बिग बॉस 17 के खत्म होने से पहले रोहित शेट्टी घर के अंदर पहुंचे थे. वहां उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट के साथ बातचीत की थी. उन्होंने कई को शो ऑफर भी किया. इसमें अभिषेक का नाम सामने आ रहा है.

बिग बॉस 17 स्टार ने आखिरकार चल रही रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है. दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक ने न तो खतरों के खिलाड़ी 14 में अपनी भागीदारी को कंफर्म किया और न ही इनकार किया.

टेलीचक्कर से बात करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा, “किसने बोला आपको खतरों के बारे में… अगर गलत हुआ तो? अगर ये बोल रहे हैं तो… आप देख लो भाई… मैंने कुछ नहीं कहा. इसके बाद जो भी होगा अच्छा ही होगा और मैं चाहता हूं कि, सबसे अच्छा काम करूं. काम दिखेगा तो अच्छा दिखेगा.”

हाल ही में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन इस साल अप्रैल में शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा, केकेके 14 से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

इसके अलावा शो में मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीया, मुनव्वर फारुकी और नील भट्ट जैसे सेलेब्स की भी आने की संभावना है. इसके अलावा मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थीं. वह रोहित शेट्टी के शो केकेके 14 में नजर आ सकती हैं.

अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. उनसे केकेके 14 के लिए संपर्क किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. बिग बॉस ओटीटी 2 की पूर्व प्रतियोगी जिया शंकर का भी नाम सामने आ रहा है.

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और पेशे से प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा झलक दिखला जा 11 में नजर आ रही हैं. वह केकेके 14 में नजर आ सकती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया झलक दिखला जा में नजर आए थे. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >