Khatron Ke Khiladi 13 LIVE: डिनो जेम्स बने खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर, हाथ लगी प्राइज मनी के साथ चमचमाती कार
Copied link
Khatron Ke Khiladi 13 Live Updates in Hindi: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का आज फिनाले है. इस शो की मेजबानी एक्शन मास्टर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी करते है. शो कलर्स पर आता है और इस सीजन कौन विनर बनेगा, इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शो रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, निर्रा एम बनर्जी, साउंडस मौफकीर, शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, डेजी शाह और शीजान खान के साथ शुरू हुआ था. टॉप 5 में रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे और अरिजीत तनेजा है.
10:31 PM. 14 Oct 2310:31 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी 13 की तिगड़ी
10:31 PM. 14 Oct 2310:31 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी 13 की ये है ट्रॉफी
10:31 PM. 14 Oct 2310:31 PM. 14 Oct
एश्वर्या शर्मा का फिनाले डांस
10:31 PM. 14 Oct 2310:31 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी 13 का ग्रैंड फिनाले
10:31 PM. 14 Oct 2310:31 PM. 14 Oct
शिव ठाकरे की फैंस कर रहे तारीफ
9:55 PM. 14 Oct 239:55 PM. 14 Oct
सीजन जीतने पर विनर को क्या मिलेगी प्राइज मनी
शो जीतने पर विजेता को एक बिल्कुल नई मारुति सुजुकी कार और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. खतरों के खिलाड़ी 13 का विजेता कौन है? यह घोषणा सितारों से सजे समापन समारोह के दौरान की जाएगी और इसमें अर्चना गौतम, अंजुम फकीह और साउंडस मौकाफिर जैसे निष्कासित प्रतियोगियों के प्रदर्शन भी शामिल होंगे.
9:55 PM. 14 Oct 239:55 PM. 14 Oct
इस टाइम विनर होगा अनाउंस
खतरों के खिलाड़ी 13 के विजेता के नाम की घोषणा रात 11:45 बजे या 12 बजे के आसपास होने की उम्मीद है, क्योंकि समापन समारोह तीन घंटे तक चलने वाला बताया जा रहा है.डिनो जेम्स, अरिजीत तनेजा, शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, रश्मीत कौर विजेता ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
रोहित शेट्टी ने इस बात पर जातई थी खुशी
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया, ”हमने इस साल कुछ नया लाने की कोशिश की है. साथ ही, इंटरैक्शन और सेगमेंट भी प्रफुल्लित करने वाले हैं. यह इस बार एक एक्शन-कॉमेडी शो जैसा है. जब आप शूटिंग कर रहे होते हैं तो आपको यह अहसास होता है कि यह सही हो रहा है और हमने भी यही समझा. हालांकि हम वर्षों से एक ही टीम के साथ काम कर रहे हैं, हर साल 15 नए लोग आते हैं. दर्शकों के लिए बहुत सारे नए एक्शन से भरपूर स्टंट और नई कारें हैं. यह हमारे लिए एक कार्य था लेकिन 50 दिनों के बाद, जब हमने इसे पूरा किया, तो मैं काफी खुश था.”
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
शिव ठाकरे ने बताया कौन होगा विनर
केकेके 13 ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के लिए बाहर निकलते ही शिव ठाकरे और अरिजीत तनेजा से विनर के बारे में पैपराजी ने पूछा था. इसपर शिव ने कहा था, 15 कंटेस्टेंट है और उसमें से कोई एक होगा. वहीं, अरिजीत ने कहा था, जो विनर है, उसको मारुति सुजुकी मिलेगा.
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
रोहित शेट्टी ने फैंस को कहा था शुक्रिया
2 अक्टूबर को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के अंतिम एपिसोड की शूटिंग हुई. इस मौके पर रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए एक नोट के साथ इंस्टाग्राम पर शूट से एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने नोट में लिखा, “जैसा कि मैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के अंतिम एपिसोड की शूटिंग कर रहा हूं, मैं आप को धन्यवाद देना चाहता हूं, मेरे अद्भुत दर्शकों को, अपना अविश्वसनीय समर्थन दिखाने और खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को हर हफ्ते नंबर 1 शो बनाने के लिए! मैं वास्तव में आपके सभी प्यार के लिए शब्दों से परे आभारी हूं! बस हमेशा ऐसे ही प्यार देते रहना!”
https://www.instagram.com/p/Cx52sDIhYhH/
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
ऐश्वर्या शर्मा बनी थी फिनाले में जाने वाली पहली दावेदार
टॉप 5 में स्थान मिलने पर शिव ठाकरे ने कही थी ये बात
खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन के टॉप 5 में स्थान हासिल करने पर शिव ठाकरे ने कहा था, हर किसी को वही मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने काम किया है. मेरे जैसे आम लोगों के लिए भी मनोरंजन उद्योग में काम पाना बहुत बड़ी बात है. मैं अब कारों में यात्रा कर सकता हूं लेकिन यह हमेशा से ऐसा नहीं था. मेरा संघर्ष अभी भी जारी है. शो के अंतिम एपिसोड में दर्शक बहुत कुछ घटित होते देखेंगे.
https://www.instagram.com/reel/CyOf6cDypOt/
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर को क्या मिलेगा
रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर को 20-30 लाख रुपये के बीच मोटी रकम मिलेगी. ट्राफी के साथ-साथ एक चमचमाती कार भी उन्हें मिलने वाली है.
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगियों की पूरी सूची
रोहित बोस रॉय
डेजी शाह
शिव ठाकरे
अर्चना गौतम
न्यारा एम बनर्जी
अंजुम फकीह
रूही चतुवेर्दी
ऐश्वर्या शर्मा
अर्जित तनेजा
शीजान खान
डिनो जेम्स
रश्मीत कौर
साउडंस मौफ़ाकिर
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
ऐश्वर्या शर्मा करेगी अपने डांस से घायल
https://www.instagram.com/p/CyVVnxrtEb0/?hl=en
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स में होगी कांटे की टक्कर
https://www.instagram.com/p/CyTBOxks6OJ/
6:30 PM. 14 Oct 236:30 PM. 14 Oct
फिनाले में शिव और अरिजीत करेंग परफॉर्म
खतरों के खिलाड़ी 13 के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे और अरिजित तनेजा एक साथ डांस करते दिखेंगे. उनका डांस वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, शिव और अरिजीत के ठुमको ने खतरों के खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले का स्टेज हिला डाला!
खतरों के खिलाड़ी 13 का फिनाले रात 9 बजे कलर्स टीवी पर ऑनएयर होगा. वहीं इसे जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकता है. आज रात इसके विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा.
https://www.instagram.com/p/CyXi55qNGa6/?hl=en
5:23 PM. 14 Oct 235:23 PM. 14 Oct
आज है खतरों के खिलाड़ी 13 का फिनाले
https://www.instagram.com/p/CyV80oFoBFS/?hl=en
5:23 PM. 14 Oct 235:23 PM. 14 Oct
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के कंटेस्टेंट
रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, निर्रा एम बनर्जी, साउंडस मौफकीर, शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, डेजी शाह और शीजान खान ने भाग लिया.
Khatron Ke Khiladi 13 Winner: कौन बनेगा खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर? ऐश्वर्या को पीछे छोड़ ये शख्स बना विजेता
मुख्य बातें
Khatron Ke Khiladi 13 Live Updates in Hindi: स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का आज फिनाले है. इस शो की मेजबानी एक्शन मास्टर और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी करते है. शो कलर्स पर आता है और इस सीजन कौन विनर बनेगा, इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. शो रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, निर्रा एम बनर्जी, साउंडस मौफकीर, शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, डेजी शाह और शीजान खान के साथ शुरू हुआ था. टॉप 5 में रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे और अरिजीत तनेजा है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.