Khatron Ke Khiladi 13 की शूटिंग हुई खत्म, खतरनाक स्टंट कर ये कंटेस्टेंट पहुंचे फाइनल्स में, कौन होगा विनर

खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग खत्म हो चुकी है. सभी कंटेस्टेंट ने आखिरी दिन रोहित शेट्टी संग जमकर मस्ती की. रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत तनेजा और डीनो जेम्स और ऐश्वर्या शर्मा टॉप 3 फाइनलिस्ट है, इन्हीं में से कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा.

स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों इसकी शूटिंग केपटाउन में चल रही थी. जहां कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट किया. अब इसकी शूटिंग खत्म हो गई है और सभी ने शूट के लास्ट डे पर होस्ट रोहित शेट्टी संग जमकर मस्ती की. इस सीजन में साउंडस मौफाकिर, अर्चना गौतम, डेज़ी शाह, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, शीजान खान जैसे स्टार्स दिखाई दिए. हालांकि सबको पीछे छोड़कर ये तीन कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बन गये है. इन्हीं तीनों में से कोई इस सीजन का विनर भी बनेगा.

ये हैं खतरों के खिलाड़ी 13 के टॉप फाइनलिस्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो केकेके 13 के निर्माताओं को शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स रियालिटी शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं. कुछ दिनों पहले, यह बताया गया था कि ऐश्वर्या शर्मा ने टिकट-टू-फिनाले जीत लिया है और खतरों के खिलाड़ी 13 की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं और अब, यह कहा जा रहा है कि अरिजीत तनेजा और डीनो जेम्स गुम है किसी के प्यार में की अभिनेत्री के साथ शामिल हो गए हैं.

खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में

खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 प्रतियोगियों ने कुछ कर दिखाने की ठानी. जिसमें डेजी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रशमीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडस मुफ़ाकिर, निर्रा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स शामिल हैं. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह स्टंट-आधारित रियलिटी शो 15 जुलाई, 2023 को प्रीमियर के लिए तैयार है और हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा. दर्शक इस शो को चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर भी देख सकते हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: ये पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं पहली फाइनलिस्ट, टॉप 6 में इन कंटेस्टेंट ने बनायी जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >