Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, एक का नाम सुनकर आप भी कहेंगे सच में…

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर दिन कई कंटेस्टेंट का नाम आता है, जिनके शो में आवे की चर्चा है. अब शिव ठाकरे के बाद अर्चना गौतम का नाम जुड़ गया है. इसके अलावा अंजुम फकीह, अंजलि आनंद और रूही चतुर्वेदी ने खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लेने की पुष्टि की है.

Khatron Ke Khiladi 13: एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा जोरों पर है और शो के प्रतिभागियों के रूप में कुछ प्रतियोगियों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है. शिव ठाकरे, अंजलि आनंद और रूही चतुर्वेदी रियलिटी शो में खतरों से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब अर्चना गौतम का भी नाम जुड़ गया है.

ये कंटेस्टेंट होंगे रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा

टीवी अभिनेत्री अंजलि ने शो में अपनी भागीदारी की पुष्टि की और एक प्रेस बयान में कहा, “खतरों के खिलाड़ी के सभी प्रतियोगियों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है क्योंकि कुछ सबसे मजबूत हस्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए टेलीविजन पर किसी के डर पर विजय पाना आसान नहीं है. मैं अपने डर से लड़ने और अपने साथी प्रतियोगियों के साथ एक विदेशी इलाके का पता लगाने के लिए तैयार हूं.

शिव ठाकरे होंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस मराठी विजेता और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी शिव ठाकरे उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने के लिए हामी भरी है. अपनी भागीदारी की पुष्टि करते हुए, शिव ने एक बयान में कहा, “‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनना एक साहसिक कार्य है. कुंडली भाग्य में अपने काम के लिए जानी जाने वाली टीवी अभिनेत्री रूही चतुर्वेदी ने भी शो में भाग लेने की पुष्टि की है.

Also Read: Krushna Abhishek Net Worth: कपिल शर्मा की ‘सपना’ है इतने करोड़ की मालिक, एक शो का इतना करती हैं चार्ज
अंजुम फकीह होंगी शो का हिस्सा

कुंडली भाग्य की अभिनेत्री अंजुम फकीह को भी एडवेंचर रियलिटी शो के लिए फाइनल कर लिया गया है. “खतरों के खिलाड़ी 13 के कलाकारों में शामिल होना एक शानदार अनुभव रहा है, और मैं रियलिटी टेलीविजन की दुनिया का पता लगाने के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए रोमांचित हूं. इसके अलावा आज अर्चना गौतम ने भी कंफर्म कर दिया कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >