Khatron Ke Khiladi 13: इस एक्ट्रेस को मिला गोल्डन चांस, एलिमिनेट होने पर फिर से मिला एंट्री करने का मौका!

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. हाल ही में खबर आई थी कि शो से कुंडली भाग्य स्टार अंजुम फकीह का पत्ता कट गया. अब इसपर अपडेट आया है.

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कई बड़े कंटेस्टेंट्स भाग ले रहे है. शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है, जिसका फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. कंटेस्टेंट्स शो में अपने डर का सामना करेंगे और खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे. केपटाउन में शूटिंग चल रही है और लगातार अपडेट्स आ रहे है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है.

खतरों के खिलाड़ी 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

कुछ समय पहले खबर आई थी कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 से कुंडली भाग्य स्टार अंजुम फकीह का पत्ता कट गया. हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स क��� मानें तो एक बार फिर से उनकी शो में एंट्री हो रही है. जी हां, आपने सही पढ़ा. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों और फैन क्लबों के अनुसार अंजुम फकीह, जिन्हें शो से बाहर कर दिया गया था, वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में फिर से प्रवेश करेंगी. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

टॉप 4 कंटेस्टेंट

Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में चार प्रतियोगी हैं जो बेहतरीन तरीके से स्टंट से खतरों के खिलाड़ी 13 के होस्ट रोहित शेट्टी को इम्प्रेस कर चुके है. इसमें शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, रोहित रॉय और शीजान खान का नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन चारों में से किसी के भी फिनाले में जाने की संभावना है. बता दें कि शो में इन चारों के अलावा अंजलि आनंद, न्यारा बनर्जी, अर्चना गौतम, अंजुम शेख, रूही चतुर्वेदी जैसे सेलेब्स शो में है.

Also Read: Gadar: क्या आपको याद है सनी देओल का हैडपंप उखाड़ने वाला सीन? जानें किस शहर और किस जगह पर हुआ था शूट
रोहित शेट्टी ने शेयर किया था ये वीडियो

कुछ समय पहले रोहित शेट्टी ने बताया था कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शो की शूटिंग शुरू कर दी है. रोहित ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, भले ही साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ हुई हो लेकिन अब कुछ नियमों को तोड़ने की तैयारी है !! खतरों के खिलाड़ी सीजन 13! की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू होता है. कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 को आप जुलाई के मिड से देख सकते है. ये कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >