KBC 17: खुलेआम अमिताभ बच्चन ने इस महिला संग किया फ्लर्ट, होठ से टच किया टिश्यू रखा पॉकेट में… Video देख शर्मा जाएंगे

KBC 17 Viral Video: अभिषेक बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 17 का धमाकेदार प्रोमो आउट हुआ. इसमें बिग बी को हॉटसीट पर बैठी एक महिला संग फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है. वह उनका टिश्यू भी अपनी पैंट की जेब में रखते हैं.

KBC 17 Viral Video: सदी के महानायक अभिषेक बच्चन का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. बिग बी पूरे फॉर्म में सीजन को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में इसमें पहला करोड़पति भी बना. अब केबीसी के आने वाले एपिसोड में एक्टर एक महिला के साथ फ्लर्टिंग करते हुए नजर आएंगे. इसका प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी किया गया है.

एंग्री यंग मैन का दिखेगा अनोखा अंदाज

कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार रही है और इस गेम शो के फैंस बिग बी और उनके प्रतियोगियों के ज्ञान के भंडार का भरपूर आनंद ले रहे हैं. हालांकि, जल्द ही आपको एंग्री यंग मैन का अनोखा, मजेदार और शरारती रूप भी देखने को मिलेगा. आने वाले एपिसोड में, अमिताभ, विजय चड्ढा (नासिक, महाराष्ट्र) के साथ क्विज खेलते नजर आएंगे.

विजय नामक कंटेस्टेंट संग फ्लर्ट करते हैं अमिताभ बच्चन

विजय ने हॉटसीट पर पहुंचते ही बिना किसी हिचकिचाहट के बिग बी संग फ्लर्टिंग शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी जिंदगी में आने में 25 साल लग गए. विजय कहते हैं, “आप मिले नहीं सर मुझे देखो, 25 साल लगा दीजिए.” बच्चन स्वीकार करते हैं, “हां ये तो हो गया.” वह तुरंत सिलसिला के उनके गाने “ये कहा आ गए हम” का जिक्र करती हैं और वह शर्मा जाती हैं. बाद में, अमिताभ विजय को एक गिलास पानी देते हैं और फिर उन्हें टिश्यू देते हैं. विजय टिश्यू का इस्तेमाल करती है और बिग बी वह अपने पॉकेट में रख लेते हैं.

अमिताभ बच्चन ने रखा इस कंटेस्टेंट का टिश्यू

अमिताभ बच्चन तुरंत उनसे फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, “बहुत कम ऐसा अवसर मिलता है कि महिला के होठों को…” यह सुनकर ऑडियंस हंसने लगते हैं. विजय खुश होती है और उनसे पूछती है, “सर जया जी आपकी पॉकेट चेक नहीं होगी?” बिग बी ने जवाब दिया, “कभी हो ही नहीं सकता ऐसा… चेक भी किया तो बोल देंगे कि नाक साफ कर के रख दिया.”

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: हाथ जोड़कर इस शख्स से माफी मांगेगी अनुपमा, माही को विधवा कहने पर भड़केगी अनु, अनुज की याद में करेगी ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >