KBC 14: भोपाल के इस कंटेस्टेंट का हॉटसीट पर बिग बी ने किया स्वागत, बोले- हम वहां के जमाई राजा हैं, VIDEO

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बिग बी भोपाल से आए एक कंटस्टेंट का स्वागत करते दिखते है. इसपर वो ऐसा कुछ कहते है, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 14) हर दिन कभी सवालों को लेकर तो कभी किसी कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में रहता है. केबीसी को इस सीजन दो करोड़पति मिल चुके है. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें बिग बी कहते दिख रहे हैं कि वो भोपाल के जमाई है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो

कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने जारी किया है. इसमें हॉटसीट पर बैठे दीपेश जैन बिग बी को बताते हैं कि, वो भोपाल से है. इसपर एक्टर कहते है, हम वहीं के जमाई राजा हैं. बता दें कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन भोपाल की रहने वाली है.

दीपेश जैन बोले- मैं अपने मोबाइल फोन के रिंगटोन…

दीपेश जैन का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, दीपेश जैन जी आपके भीतर ये हौसला बरकरार रखिएगा, क्योंकि आपको अपने मुकाम तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. दीपेश वीडियो में कहते है, दीवानगी इस कदर थी कि, मैं अपने मोबाइल फोन के रिंगटोन में केबीसी का सिग्नेचर टयून लेकर घूमता था. लोग हंसते थे, लेकिन मैं सबकुछ झेलता था. क्योंकि मुझे पता था एक दिन मैं हॉटसीट पर जरूर पहुंच जाउंगा.

Also Read: KBC 14: कविता चावला के बाद शाश्वत गोयल बने करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल का दिया जवाब, जानें कौन है वो?
बिग बी की फिल्म 

वीडियो में बिग बी दीपेश जैन से 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछते दिख रहे है. बता दें कि हाल ही में केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे मनाया गया है. इस खास सेलिब्रेशन में जया और अभिषेक बच्चन भी आए थे. ये एपिसोड काफी बेहतरीन था. एक्टर को उनके फैमिली मेंबर्स ने जन्मदिन की बधाई वीडियो कॉल के जरिए दी थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, सारिका स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर कल यानी 18 को रिलीज किया जाएगा. ये मूवी सिनेमाघरों में 11.11.22 को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >