KBC 14: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से विनोद खन्ना की पत्नी से मांगी थी माफी, बिग बी ने बताया पूरा किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति 14 में बीते दिन हॉटसीट पर सूरज दास नजर आए थे. इस दौरान सूरज ने बिग बी से फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के बारे में सवाल किया. ये सवाल एक्टर विनोद खन्ना से जुड़ा था.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 का हर एपिसोड एक से बढ़कर एक होता है. शो में आने वाले कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से अपने सवाल पूछने से पीछे नहीं हटते. एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें हॉटसीट पर बैठे सूरज दास बिग बी से फिल्म मुकद्दर का सिकंदर फिल्म और विनोद खन्ना से जुड़ा एक सवाल पूछते है, जिसके बाद एक्टर सॉरी बोलते है. चलिए आपको बताते है पूरा किस्सा.

सूरज दास का सवाल

बिग बॉस 16 का लेटेस्ट प्रोमो काफी मजेदार है. हॉटसीट पर बैठे सूरज दास, अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, सर मैंने कही पढ़ा था, मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग की दौरान जो विनोद खन्ना जी है, आप उसपर ग्लास फेंकते है और वो ग्लास उनके चिन पर लगता है और फिर उन्हें 16 टांके पड़ते है, क्या ये सही है सर.

बिग बी ने सुनाया पूरा किस्सा

सूरज दास के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, ये बिल्कुल सही है, गलती हो गई हमसे. बार में खड़े होकर हम पी रहे थे. हमें सीन में ग्लास फेंकना था, लेकिन ये विनोद कुमार की ठुड्डी पर लगा और उन्हें चोट लग गई. वो हमारे बहुत करीबी दोस्त थे और हम उन्हें अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उन्हें टांके लगाए. फिर मैं उन्हें उनके घर ले गया, उसकी पत्नी वहां थी. मैंने उनसे माफी भी मांगी.

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन ने बताया- कैसे शूट हुआ था Deewar का मंदिर वाला सीन, बोले- ये सुबह का सीन था और…
इस सवाल पर सूरज ने छोड़ा खेल

सूरज दास ने कौन बनेगा करोड़पति 14 में 50 साल लाख रुपए जीते. 75 लाख के सवाल पर सूरज ने क्विट कर दिया. उनसे बिग बी ने पूछा था- अंतरिक्ष में जाने वाली पहली और सबसे कम उम्र की महिला, वैलेंटिना तेरेश्कोवा ने रूसी भाषा में किस पक्षी का नाम रेडियो कॉल साइन के रूप में उपयोग किया था? इसका सही जवाब सीगल है.

वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेंगज़ोम्पा, नीना गुप्ता, परिणीता चोपड़ा अहम रोल में है. पिछली बार एक्टर अजय देवगन औऱ रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म रनवे 34 में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >