Kavya Off Air: शो के ऑफ-एयर को लेकर सुम्बुल तौकीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी एपिसोड में दिल छूने…

सुम्बुल तौकीर का सीरियल काव्या के ऑफ-एयर होने की बात कंफर्म हो चुकी है. शो में सुम्बुल, काव्या का किरदार निभाती है. शो के आखिरी एपिसोड को लेकर एक्ट्रेस ने अपडेट दिया है.

Kavya Off Air: आज कल सीरियल्स कब शुरू होते हैं और कब खत्म हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता. टीवी शो की शेल्फ-लाइफ आज-कल बहुत कम हो गई है. अब तो कई शोज तीन-चार महीने में ही बंद हो जाते हैं. अगर कोई सीरियल टीआरपी लाने में सफल नहीं हो पाती, तो मेकर्स उसे बंद करने में वक्त नहीं लगाते. अब सुम्बुल तौकीर और मिश्कत वर्मा स्टारर काव्या – एक जज्बा, एक जुनून शो बंद होने वाला है. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

काव्या के ऑफ-एयर होने की खबर जानने के बाद सुम्बुल तौकीर का क्या था रिएक्शन

सुम्बुल तौकीर ने इसपर पिंकविला से बात करते हुए कहा, ये एक मिक्सड इमोशन था. मैं शॉक्ड थी, लेकिन मैं जानती हूं हर शो का अपना लाइफस्पेन होता है. ये एक कड़वा-मीठा पल था और किसी ऐसे चीज को अलविदा कहना मुश्किल होता है. लेकिन मुझे अपने काम पर गर्व है. बता दें कि शो पिछले साल 25 सितंबर को शुरू हुआ था.

काव्या का आखिरी एपिसोड कब आएगा और क्या होगा खास

सीरियल का आखिरी एपिसोड 27 सितंबर को होगा. आखिरी एपिसोड को लेकर एक्ट्रेस ने बताया, कुछ दिल छूने वाले पल देखने मिलेंगे. दर्शकों को आखिरी बार काव्या की पावर देखने मिलेगी क्योंकि वो एक महत्वपूर्ण डिसीजन लेने वाली है. कुछ सरप्राइज है जो एपिसोड को खास बना देगा. एक्ट्रेस ने कहा कि, मुझे लगता है कि फैंस इस बात से संतुष्ट होंगे कि कहानी कैसे खत्म हुई.

अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी सुम्बुल तौकीर

सुम्बुल तौकीर ने बताया कि, मैं अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को चुनने में समय ले रही हूं. काव्या के बाद मैं चाहती हूं मेरा अगल प्रोजेक्ट उसके जैसा ही प्रभावशाली हो. मैं ऐसे किरदार खोज रही हूं जो एक एक्टर के चौर पर मुझे चुनौती दें और ग्रोथ का मौका दें. अब देखते हैं फ्यूचर क्या लेकर आता है.

Also Read- Anupama: सुम्बुल तौकीर की को-स्टार लेगी सीरियल में एंट्री, अनुज- अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Also Read- Kavya Off Air: सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >