Kavya Ek Jazbaa Ek Junoon Last Episode: ऑफएयर हो रहा है सुम्बुल तौकीर का शो, इस दिन ऑनएयर होगा आखिरी एपिसोड

Kavya-Ek Jazbaa, Ek Junoon Last Episode: सुम्बुल तौकीर का पॉपुलर सीरियल काव्या- एक जज्बा, एक जुनून का प्रीमियर पिछले साल सितंबर में सोनी टीवी पर हुआ था. शो में, सुम्बुल के साथ मिश्कत वर्मा मेन लीड के तौर पर नजर आए. हालांकि अब ये ऑफएयर होने वाला है. आइये जानते हैं आखिरी एपिसोड कब आएगा.

Kavya Ek Jazbaa Ek Junoon Last Episode: सुम्बुल तौकीर और मिश्कत वर्मा का शो काव्या- एक जज्बा, एक जुनून अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. फ्रेश जोड़ी सुम्बुल और मिश्कत की केमिस्ट्री सभी को खूब पसंद आ रही है. हालांकि बेहतरीन स्टारी लाइन होने के बावजूद अब ये सीरियल ऑफएयर होने जा रहा है. आइये जानते हैं आखिरी एपिसोड किस दिन प्रीमियर होगा.

किस दिन काव्या- एक जज्बा, एक जुनून का आएगा आखिरी एपिसोड

काव्या- एक जज्बा, एक जुनून का प्रीमियर 25 सितंबर, 2023 को हुआ था और तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अब एक साल बाद 27 सितंबर को आखिरी एपिसोड ऑन एयर होगा. पॉपुलर सीरियल में सुम्बुल तौकीर, मिश्कत वर्मा, मुदित नायर, गोविंद पांडे जैसे कलाकार मौजूद है. काव्या की भूमिका निभाने वाली सुम्बुल तौकीर ने शो के बंद होने की पुष्टि की थी.

सुम्बुल ने शेयर की थी कौन सी फोटोज

एक्ट्रेस ने सेट से आखिरी दिन की कई तस्वीरें शेयर कीं. फोटोज में उनके साथ टीम के लोग, निर्देशक और को-स्टार नजर आए. वहीं कैप्शन में लिखा था, “और…इट्स रैप.”इस शो को अपनी मनोरंजक कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के कारण दर्शकों का अपार प्यार मिला.

सुम्बुल तौकीर को इस सीरियल से मिली पॉपुलैरिटी

सुम्बुल तौकीर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री ने बहुत ही कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. सीरियल इमली में मेन लीड निभाने के बाद सुम्बुल घर-घर पॉपुलर हो गई. दर्शकों को फहमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई. इसके बाद उन्होंने सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 18 में भाग लिया. यहां भी उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से सबका दिल जीता.

Also Read- Anupama: सुम्बुल तौकीर की को-स्टार लेगी सीरियल में एंट्री, अनुज- अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Also Read- Kavya Off Air: सुम्बुल तौकीर खान का शो काव्या हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >