KBC 15 की हॉट सीट पर किस्मत आजमाने के लिए हो जाएं तैयार, अमिताभ बच्चन के शो का इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

एक बार फिर से टीवी पर पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 वापस आ रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन रजिस्ट्रेशन्स के बारे में बताते दिख रहे है. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati 15) के साथ फिर से टीवी पर वापसी कर रहे है. जी हां, आपने सही पढ़ा. केबीसी 15 शुरू होने वाला है. शो का पहला प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. रजिस्ट्रेशन्स 29 अप्रैल से शुरू होंगे. वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे है.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का रजिस्ट्रेशन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 का प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में एक महिला हॉटसीट पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करती दिखती है. वो महिला सुरंग खोदकर हॉटसीट तक पहुंचती है और अमिताभ बच्चन से गेम ऑन करने कहती है. इसपर बिग बी उस महिला से कहते है कि हॉटसीट तक पहुंचने के लिए ऊल जुलूल हथकंडे मत अपनाइए. वह कहते हैं बस फोन उठाएं और 29 अप्रैल रात 9 बजे से पूछे गए सवालों के जवाब भेजिए! 29 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/CrIkuOruykk/
यूजर्स कर रहे कमेंट

केबीसी के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव, केबीसी वापस आ गया. एक यूजर ने लिखा, केबीसी के एक और सीजन की मेजबानी के लिए एबी सर का इंतजार नहीं कर सकता! एक अन्य यूजर ने लिखा, इस खबर ने मेरा दिन बना दिया, केबीसी को वापस लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं 29 तारीख से रजिस्ट्रेशन कराऊंगा.

Also Read: Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की पकड़ बरकरार, सामंथा रुथ की ‘शांकुतलम’ ने टेक दिए घुटने

2000 में लॉन्च हुआ था केबीसी

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ पिछले साल 7 अगस्त, 2022 को टीवी पर शुरू हुआ था. कौन बनेगा करोड़पति को 2000 में लॉन्च किया गया था. अमिताभ बच्चन 2000 से ही केबीसी को होस्ट कर रहे है. हालांकि सिर्फ एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, बाकी सारे सीजन बिग बी ने होस्ट किए. फिल्मों की बात करें तो वो प्रोजेक्ट के को लेकर चर्चा में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >