Kaun Banega Crorepati 16: फिर हॉटसीट पर लौट रहे हैं अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू होगा रेजिस्ट्रेशन, नोट कर लें डेट

Kaun Banega Crorepati 16: पॉपुलर रियलिटी शो, कौन बनेगा करोड़पति अपने 16वें सीजन के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है. रेजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल को शुरू होने वाली है. महान अभिनेता अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करेंगे. आप भी देखिए केबीसी का नया प्रोमो.

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) उन कुछ रियलिटी शो में से एक रहा है, जिसमें कम ड्रामा और अधिक एजुकेशनल कंटेंट के साथ-साथ मनोरंजन भी है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं और हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट और उनके घरवालों के साथ मजेदार किस्से भी करते हैं. यही नहीं कभी-कभी बिग बी अपने जीवन के अनसुने किस्से भी दुनियावालों को बताते हैं. अब, केबीसी अपने 16वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है और सभी आयु वर्ग के दर्शक इसका आनंद लेते हैं.


जनता की मांग पर केबीसी में लौटे अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति 16 का पहला प्रोमो आज मेकर्स की ओर से जारी किया गया. जिसमें अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा है, ऐसा प्यार जिसकी वजह से फिर से लौटना पड़ा… रेजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू होगा. केबीसी 16 के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू होते ही, देश भर के उत्सुक प्रतिभागी “करोड़पति” का खिताब जीतने का मौका पाने के लिए अपने ज्ञान और लक का टेस्ट करने के लिए तैयार हो रहे हैं. यह शो, अपने चुनौतीपूर्ण सवालों के लिए जाना जाता है. प्रतियोगी अपनी सूझबूझ से अच्छी खासी रकम जीतते हैं और उसे अपने फ्यूचर में इस्तेमाल करते हैं.


कौन बनेगा करोड़पति 16 के प्रोमो पर फैंस के रिएक्शन
अमिताभ बच्चन को फिर से हॉटसीट पर देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “धन्यवाद @sonytvofficial और @amitbhbachchan सर केबीसी को वापस लाने के लिए… मैं हर एक एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है अमिताभ सर आप फिर से केबीसी में वापस आ गए हैं… अब आएगा न डबल मजा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”फिर से बिग बी के अनसुनें किस्से सुनने को मिलेंगे.” कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में दो प्रतियोगी करोड़पति बने थे. जसकरण सिंह और जसनील कुमार ने शो में पुरस्कार राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये जीते थे.

Also Read- Amitabh Bachchan: किस बात पर छलके अमिताभ बच्चन के आंसू? कहा- ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >