Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार, पटना से निशा राज आयी. निशा के खेल से अमिताभ बच्चन काफी इम्प्रेस हुए. निशा को बिग बी ने खास तोहफा दिया.

Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. हॉटसीट पर पटना की निशा राज अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. निशा एक छात्रा है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, निशा के खेल से काफी प्रभावित दिखे. साथ ही निशा ने अपनी बातों से बिग बी का दिल जीत लिया. जब निशा ने बोनस अमाउंट जीता, तो बिग बी ने उनसे पूछा कि वो उस पैसे से क्या करेगी. निशा ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर बिग बी बहुत खुश हो गए.

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के लेटेस्ट एपिसोड में कौन आया?

केबीसी 16 के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार, पटना से निशा राज आयी. निशा का सपना है कि वह पटना में अपने पिता के लिए एक घर बनाए. उसके पिता एक पेंटर है और पिछले 24 सालों से किराए के घर में रह रहे हैं.

बोनस राशि से निशा राज क्या खरीदेगी?

केबीसी 16 में निशा राज ने 1,60,000 रुपये की बोनस राशि जीती. बिग बी ने पूछा, बोनस का क्या करेगी. ये मत कहियेगा कि अम्मा को दे देंगे. निशा ने जवाब दिया, सर ये राशि से हम पापा को एक शूज गिफ्ट करना चाहते हैं क्योंकि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ज्यादा ट्रैवल करते हैं. चप्पल घिस जाते हैं. आपकी तरह शूज गिफ्ट करना चाहती हूं.”

क्या गिफ्ट बिग बी ने निशा राज को दिया?

निशा के जवाब से बिग बी बहुत इम्प्रेस हो गए. बिग बी बोले, “पापा के लिए ऐसे जूते खरीदने की जरूरत नहीं है. हम आपको इसी तरह का एक नया जूता दे देंगे. आप अपने पापा को दे दीजिएगा.”

निशा राज के माता-पिता क्यों नहीं आए केबीसी 16 में?

जब अमिताभ बच्चन को पता चला कि निशा के माता-पिता केबीसी में उसका खेल देखने नहीं आ पाए, क्योंकि उनका काम बाधित हो जाता और उससे उनकी डेली मजदूरी प्रभावित होगी. बिग बी बोले, ”हमको आपकी बातें सुनते दुख होता है. हंसते-हंसते बहुत अच्छी बात की. ये भी कहा कि पिताजी, माताजी को नहीं ला पाए, डेली काम रूक जाएगा और 400-500 रुपय नहीं कमा पाएंगे.”

Also Read- KBC 16: इस सवाल पर अटके गुजरात के उत्कर्ष बक्शी, नहीं जीत पाए 25 लाख, क्या आपको आता है इस प्रश्न का जवाब

Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >