KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में भुवन बाम से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया. यूट्यूबर यह देखकर एक्साइटेड हो गए और उन्होंने इसका क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया.

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 पॉपुलर क्विज बेस्ड शोज में से एक है, जो सभी उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करता है. प्रतियोगियों की प्रेरक कहानियों से लेकर होस्ट अमिताभ बच्चन के जीवन के किस्सों तक, रियालिटी शो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. अब लेटेस्ट एपिसोड में भुवन बाम से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया. पॉपुलर यूट्यूबर इसे देखकर खुशी से झूम उठे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें अमिताभ बच्चन ने एक प्रतियोगी से पूछा, ‘यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स चलाने वाले व्यक्ति का नाम क्या है? स्क्रीन पर ऑप्शन थे, भुवन बाम, बॉब बिस्वास, ब्रजेंदु भास्कर और बीरेन बोस. भुवन ने कैप्शन में लिखा, ‘स्पीचलेस’. फैंस इस पोस्ट को देखकर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”भुवन बाम की केबीसी में हुई एंट्री… मोमेंट है भाई.” आपको बता दें कि भुवन ने 2015 में अपना यूट्यूब चैनल, बीबी की वाइन्स शुरू किया था और वह कुछ ही सालों में वायरल हो गए.

यह भी पढ़ें- 31वें जन्मदिन पर जानें, कैसे बने Bhuvan Bam यूट्यूब के स्टार और करोड़पति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >