Kaun Banega Crorepati 14: 3 लाख 20 हजार रुपए के सवाल पर अर्शदीप सिंह ने किया क्विट, यह था प्रश्न

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में अर्शदीप सिंह ने 3 लाख 20 हजार रुपए के सवाल पर गेम छोड़ दिया. अर्शदीप से अमिताभ बच्चन ने पूछा इनमें से कौन संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है? इसी सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हर सीजन कई ऐसे कंटेस्टेंट आते है, जो अपनी मजेदार बातों से सबका दिल जीत लेते है. लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे अर्शदीप सिंह 1.6 लाख रुपये जीता. अगले सवाल का जवाब अर्शदीप नहीं दे पाए. चलिए आपको बताते है वो कौन सा सवाल है औऱ क्या आपको इसका जवाब मालूम है.

अर्शदीप सिंह ने 3 लाख के सवाल पर छोड़ा गेम

कौन बनेगा करोड़पति 14 में मुंबई की ऐश्वर्या रूपारेल के बाद हॉटसीट पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अर्शदीप सिंह आए. 24 साल के अर्शदीप ने नौंवे सवाल के लिए अपनी पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल ली और 1.6 लाख रुपये जीते. जिसके बाद अगले सवाल 3 लाख 20 हजार रुपए का जवाब नहीं आने पर उन्होंने खेल छोड़ दिया.


जानिए क्या था सवाल

3 लाख 20 हजार रुपए का सवाल था- इनमें से कौन संयुक्त अरब अमीरात को बनाने वाले सात अमीरात का हिस्सा नहीं है? इसका सही आंसर होगा अबू सिम्बल था. हालांकि इस सवाल के जवाब में अर्शदीप सिंह ने वीडियो कॉल ए फ्रेंड और 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था, लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला और उन्होंने गेम छोड़ दिया.

Also Read: KBC14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा उसकी शादी से जुड़ा सवाल, जवाब सुनकर बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन
अमिताभ बच्चन से मिली ऐश्वर्या

अर्शदीप सिंह के पहले हॉटसीट पर मुंबई की 27 वर्षीय डेंटिस्ट ऐश्वर्या रूपारेल आई थी. ऐश्वर्या ने इस दौरान अपना एक वीडियो अमिताभ बच्चन को दिखाया था. इसमें वो कहती दिखी थी, ‘नमस्ते हम गजोधर चाची बोल रहे हैं. ऊं का है कि सुबह से एटीट्यूड में है केबीसी में सिलेक्शन हो गया है ना और बच्चन जी आप तो हमारे दिल की धड़कन बढ़ा ही देते हो.’

कौन बनेगा करोड़पति में ऐश्वर्या रूपारेल से अमिताभ बच्चन ने जल्दी शादी करने की बात कही थी. ऐश्वर्या के मंगेतर से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि आपने जब उनको पब्लिक एक्सपोजर कर दिया है तो शादी में देरी क्यों कर रही है. इसपर ऐश्वर्या कहती है वो अब शादी प्री प्लान कर लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >