Katrina Kaif ने फिर शेयर किया कुकिंग Video, तो फैंस बोले- पहले बना लें फिर डिश का नाम सोचें

Katrina Kaif आये दिन अपने कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पनीर जैसी किसी चीज को टुकड़ों में काटती दिखीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लॉकडाउन में लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. कैटरीना आये दिन अपने कुकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पनीर जैसी किसी चीज को टुकड़ों में काटती दिखीं. जिसके बाद फैंस ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि वो आखिर क्या बना रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read: Kartik Aaryan ने फराह खान से मांगी सलाह, पूछा- दाढ़ी काट दूं क्या?… VIDEO

कैटरीना ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वो पनीर जैसी किसी चीज को बारीक-बारीक टुकड़ों में काटती दिख रही हैं. फैंस सहित कई सितारे भी कैटरीना कैफ के वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं.

जब फैशन स्टाइलिस्ट और फिल्ममेकर होमी अदजानिया की पत्नी अनिता श्रॉफ अदजानिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि ‘क्या बना रही हो?’, तो कैटरीना ने बताया कि ‘ये तो मुझे भी पता नहीं है.’ वहीं, इस वीडियो पर कई यूजर कमेंट कर रहे है. कोई इसे गोभी तो कोई यूजर्स इसे मसला हुआ आलू बता रहे है. कई अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि पहले आप इसे बना लें फिर व्यंजन का नाम सोचें. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इससे पहले कैटरीना ने अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ कुकिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. जिसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘हमें नहीं पता कि ये क्या है… जब हमें पता चलेगा तब हम आपको भी बता देंगे.’

इससे पहले कैटरीना कैफ का एक बर्तन धोने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि बिना पानी बर्बाद किए किस तरह बर्तन धोए जाते हैं. उन्होंने पहले सिंक में पानी भर लिया और फिर पूरे बर्तन इसी पानी साबुन लगाकर साफ किए. इसके बाद टैप चालू करके बरतनों से साबुन निकाल दिया. कैटरीना का ये वीडियो दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >