16वें दिन 'करुप्पु' ने मारी जबरदस्त छलांग, अब फिल्म 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब

Karuppu Box Office Collection Day 16: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. अपने तीसरे वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में एक बार फिर बढ़त हुआ है.

Karuppu Box Office Collection Day 16: एक्टर सूर्या की धमाकेदार एक्शन और फैंटेसी से भरपूर फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, बीच के वीकडेज में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी हो गई थी, लेकिन 16वें दिन इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. इस बड़ी बढ़त के साथ ही फिल्म अब दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये कमाने के बेहद करीब पहुंच गई है.

16वें दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने अपने 16वें दिन यानी शनिवार को करीब 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. यह कमाई पिछले दिन 15वें दिन के 3.25 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 58.5 प्रतिशत ज्यादा है. इस नई कमाई को मिलाकर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 176.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो भारत में यह आंकड़ा 204.21 करोड़ रुपये हो चुका है.

विदेशों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले दर्शक भी इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं. ‘करुप्पु’ ने अपने 16वें दिन विदेशों से 2 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 77.75 करोड़ रुपये हो गया है. अब अगर देश और विदेश दोनों की कुल कमाई को जोड़ दिया जाए, तो यह फिल्म दुनिया भर में 281.96 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है और बहुत जल्द 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.

किस राज्य से हुई कितनी कमाई?

इस फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु राज्य से मिल रहा है. अकेले तमिलनाडु से फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 78 लाख रुपये, कर्नाटक से 45 लाख रुपये और केरल से 15 लाख रुपये की कमाई हुई है. देश के बाकी हिस्सों से भी फिल्म को 5 लाख रुपये मिले हैं. सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की संख्या रात के शोज में सबसे ज्यादा लगभग 47.54 प्रतिशत देखी गई है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘करुप्पु’ एक पौराणिक और भगवान की कथाओं पर आधारित मास एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या ने (सरवनन) नाम के एक वकील का किरदार निभाया है. कहानी में आगे चलकर यही वकील करुप्पुसामी भगवान का मानव अवतार बनता है और बुराई के खिलाफ लड़ता है.

यह भी पढ़ें: 10वें दिन भी ‘दृश्यम 3’ का जादू बरकरार, दूसरे वीकेंड में हुई ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >