Surjeet Singh Rathore : करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल ने लगाए गंभीर आरोप

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर पर आज एक मॉडल ने छेड़खानी सहित कई गंभीर आरोप लगाए. मॉडल ने इसको लेकर मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर एक मॉडल ने छेड़छाड़ करने, गाली देने, परेशान करने और बदनाम करने का आरोप लगाया था. मॉडल ने बांगुर नगर लिंक रोड पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुरजीत सिंह के बयानों ने खूब सुर्खियां बटौरी थी.

सुरजीत सिंह राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि किसी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है. उन्होंने आगे कहा कि अपराधी ने छवि और वीडियो-साझाकरण सेवा और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिश्तेदारों, दोस्तों को अपमानजनक संदेश भेजकर उसे बदनाम किया. जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (डी), 500, 501, 506, 506 (2) और 509 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था. डीसीपी अजय कुमार बंसल और एसीपी रेणुका बागड़े के मार्गदर्शन में सीनियर इंस्पेक्टर प्रमोद तावड़े, एपीआई विवेक तांबे, भादर्गे और उनकी टीम ने जांच शुरू की.


पुलिस ने कही ये बात

बांगुर नगर लिंक रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “इंस्टाग्राम से सूचना मिलने और राठौर की कथित संलिप्तता के बारे में जानने के बाद, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और हमने उसकी तलाश शुरू की. जिसके बाद आखिरकार, सुरजीत सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सुकेश ने लैविश लाइफस्टाइल-बड़ा घर देने का किया था वादा, नोरा फतेही का कोर्ट में खुलासा
जांच कर रही पुलिस

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान, पुलिस को पता चला कि राठौर एसएसआर फिल्म्स बैनर के एक अभिनेता, निर्माता और प्रबंध निदेशक हैं. राठौर और शिकायतकर्ता पहली बार 2021 में इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए. मॉडल ने अपने बयान में आरोप लगाया कि राठौर ने उन्हें किसी चीज का प्रस्ताव दिया था, जब उन्होंने उसे ठुकरा दिया, तो उन्होंने यह धमकी दी कि वह इंडस्ट्री में काम नहीं करेगी और उसे परेशान करना शुरू कर दिया. अधिकारी ने कहा, “राठौर ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और अश्लील संदेश भेजने के लिए इसका इस्तेमाल किया.” जयपुर के रहने वाले सुरजीत सिंह राठौर को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. एक अन्य अधिकारी ने कहा, “पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसका आपराधिक रिकॉर्ड है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >