Dhadak 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी इस एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे इश्क, करण जौहर ने धमाकेदार टीजर किया रिलीज

Dhadak 2: करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट फाइनली कर दी है. इस मूवी में सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल की ओर से किया जाएगा.

Dhadak 2: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर धड़क तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. इस मूवी से स्टारकिड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. अब मूवी का दूसरा पार्ट आ रहा है. जी हां करण जौहर ने आज ‘धड़क 2’ की अनाउंसमेंट कर दी. डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नई फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया. जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं. धड़क 2 का निर्माण उनकी होम प्रोडक्शन धर्मा मूवीज करेगी.


करण जौहर ने किया धड़क 2 का अनाउंसमेंट
धड़क 2 नाम की इस नई फिल्म में ये पहली बार होगा जब सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी. इसके अलावा, करण जौहर ने घोषणा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जो शायद इस फिल्म की थीम के बारे में हिंट देती है. करण ने इंस्टाग्राम पर एक अनाउंसमेंट वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “यह कहानी थोड़ी अलग है क्योंकि एक राजा था, एक रानी थी – जाति अलग थी… कहानी खत्म.” धड़क 2, 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Dostana 2 बंद होने पर जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच…


धड़क फिल्म के बारे में
बता दें, जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 2016 में रिलीज हुई थी. यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी. इस फिल्म से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. इस मूवी ने दुनिया भर में 110.11 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ सुपरहिट साबित हुई थी. धड़क का निर्देशन हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया मशहूर फिल्म निर्माता शशांक खेतान ने किया था.

Also Read- Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >