Kapil Sharma Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है कपिल शर्मा, सलमान खान के बाद लेते है सबसे ज्यादा फीस

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. अब एक्टर रोमांटिक ड्रामा किस किस को प्यार करूं 2 में नजर आने वाले हैं. मूवी का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ. जिसमें एक्टर को दुल्हे के गेटअप में देखा गया. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ के मालिक हैं.

Kapil Sharma Net Worth: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा 18 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे है. साल 2005 में कॉमेडी शो ‘हंसते हंसाते रहो’ से शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2013 में उन्होंने खुद का शो द कपिल शर्मा शो शुरू किया था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. कॉमेडियन ने फिल्म किस किस को प्यार करूं से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की दूसरी किस्त में जल्द ही नजर आने वाले हैं. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

सलमान के बाद कपिल लेते है सबसे ज्यादा फीस

कोईमोई के अनुसार, कपिल शर्मा शो के दो सीजन नेटफ्लिक्स पर आने के बाद उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए हो गई है. नेटफ्लिक्स पर एक एपिसोड का कपिल शर्मा 5 करोड़ रुपए लेते है. शो के पहले सीजन में उन्होंने 65-70 करोड़ रुपए की कमाई की. सलमान खान के बाद कपिल शर्मा सबसे ज्यादा फीस लेते है. सलमान खान बिग बॉस 18 के लिए एक एपिसोड का 7.5 करोड़ रुपए चार्ज करते है.

5.5 करोड़ रुपए की वैनिटी वैन में तैयार होते है कपिल

कपिल शर्मा के पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है. इसके अलावा पंजाब में उनका एक फॉर्महाउस है, जो 25 करोड़ रुपए की है. उनकी लग्जरी वैनिटी वैन इंडस्ट्री में सबसे फेमस है, क्योंकि वह 5.5 करोड़ रुपए की है. अगर बात की जाए उनके कार कलेक्शन की तो वह मर्सिडीज बेंज एस350, रेंज रोवर इवोक और वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी शामिल है. वह हमेशा लुई वुइटन और प्रादा जैसे हाई-एंड ब्रांड्स पर पैसे खर्च करते है.

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म के सेट से कई वीडियोज लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार बन लड़ाई झगड़ा…

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >