Kapil Sharma Cafe Attack: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गोल्डी ढिल्लन गैंग ने ली जिम्मेदारी

Kapil Sharma Cafe Attack: फेमस कॉमेडिन कपिल शर्मा के कनाडा स्थिति कैफे में एक बार फिर से फायरिंग की घटना हुई है. इससे पहले भी कॉमेडियन के कैफे पर फायरिंग की गई थी.

Kapil Sharma Cafe Attack: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में दोबारा फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार में सवार अज्ञात लोग फायरिंग करते दिख रहे हैं. फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

गोल्डी ढिल्लन गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लन गैंग ने ली है. उसने एक पोस्ट किया और बताया कि उसका गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. अपने पोस्ट में लिखा, “कपिल शर्मा के कैफे में जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं. टारगेट को मैंने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया, तो ये कार्रवाई करनी पड़ी.” उसने अपने पोस्ट में धमकी दी है कि अगर फिर से फोन कॉल कटेंड नहीं किया, तो अगला हमला मुंबई में किया जाएगा.

10 जुलाई को हुई थी पहली बार फायरिंग

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में इससे पहले भी फायरिंग की घटना हुई थी. 10 जुलाई को हमलावरों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >