कॉमेडियन बनने से पहले कपिल शर्मा ने बदला था अपना सरनेम, एक्टर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Kapil Sharma: कपिल शर्मा को आज कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमेडी से करोड़ों फैस बनाए हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज उनका 43वां जन्मदिन है, ऐसे में आइये जानते हैं कॉमेडियन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें.

Kapil Sharma: नेशनल टेलीविजन के सबसे चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा आज एक ब्रांड नेम हैं. न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों फॉलोवर्स है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज एक्टर 43 साल के हो गए हैं.

Kapil sharma birthday

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनका असली नाम कपिल पुंज है. उन्होंने अपना सरनेम पुंज से बदलकर शर्मा रख लिया था. उनके पिता जीतेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. 2004 में उनके पिता की कैंसर से मृत्यु हो गई थी.

Kapil sharma birthday

उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो के लिए अमृतसर में ऑडिशन दिया था, हालांकि उस वक्त उन्हें रिजेक्टर कर दिया गया था. बाद में उन्हें दिल्ली ऑडिशन में चुना गया और अंततः उन्होंने शो जीता.

Read Also- The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

Kapil sharma

कॉमेडी रियलिटी शो जीतने के बाद कपिल शर्मा को 10 लाख रुपये का प्राइज मनी मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना सारा पैसा अपनी बहन की शादी में खर्च कर दिया था.

Kapil sharma birthday

कपिल शर्मा ने सोनी टीवी पर कॉमेडी सर्कस शो में भी भाग लिया था और इसमें भी वही विनर बने थे. बाद में उन्होंने 2013 में कलर्स टीवी पर अपना खुद का शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ लॉन्च किया.

Kapil sharma birthday

कपिल ने छोटे मियां, उस्तादों का उस्ताद और झलक दिखला जा सीजन 6 जैसे कई शो भी होस्ट किए हैं. छोटे पर्दे पर शानदार छाप छोड़ने के बाद, कपिल ने अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

Kapil sharma birthday

क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा सिंगर बनने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और वो कॉमेडी के बादशाह बन गए. हालांकि, कई बार अपने शोज में कपिल को गाते हुए देखा जाता है.

Kapil sharma birthday

कपिल शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. कॉमेडियन गिन्नी चतरथ संग रिलेशनशिप में थे और साल 2018 में उन्होंने गिन्नी संग शादी रचा ली और आज कपल एक बेटे और बेटी के माता-पिता हैं.

Also Read- Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >