Kannappa Box Office Collection Day 8: 8 दिन में दिखा पड़ा प्रभास-अक्षय का जादू, कुल कमाई में बटोर लिए चिल्लर

Kannappa Box Office Collection Day 8: विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ ने 8वें दिन की धीमी कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ पार किए. जानें डे 8 का कलेक्शन और फिल्म की पूरी जानकारी.

Kannappa Box Office Collection Day 8: विष्णु मांचू की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के बाद अब धीमी रफ्तार पकड़ ली है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद 8वें दिन फिल्म की कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे स्टार्स कैमियो करते नजर आए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं आठवें दिन की कमाई.

8वें दिन कमाई में गिरावट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन को 0.1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 30.15 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि यह आंकड़ा शाम तक और बढ़ सकता है.

कन्नप्पा ने काजोल की हालिया रिलीज ‘मां’ को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है. जहां ‘मां’ ने अब तक लगभग 25 करोड़ का बिजनेस किया है, वहीं ‘कन्नप्पा’ ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 3: 6.9 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 7: 1.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 8: 0.1 करोड़

नेट कलेक्शन- 30.15 करोड़

कन्नप्पा की कहानी और स्टारकास्ट

‘कन्नप्पा’ एक ऐसे शिकारी की कहानी है जो शुरू में नास्तिक होता है, लेकिन बाद में भगवान शिव का परम भक्त बन जाता है. इसके डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह हैं और लेखक और लीड एक्टर विष्णु मांचू. फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल के कैमियो के अलावा काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Metro In Dino Opening Day Collection: आदित्य रॉय-सारा अली खान की ‘मेट्रो…इन डिनो’ ओपनिंग में होगी फुस्स? एडवांस बुकिंग ने खोल दिए पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >