Kanguva: प्रोड्यूसर ने फिल्म कंगुवा के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सूर्या को लेकर…

Kanguva: साउथ स्टार कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई. अब प्रोड्यूसर जी धनंजयन ने मूवी के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है.

Kanguva: सूर्या की कंगुवा कॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जो कथित तौर पर लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और निर्माताओं को इससे निराशा हुई. एक्शन ड्रामा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही. भारत में कंगुवा ने 67.50 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है.

कंगुवा के फ्लॉप होने पर क्या बोले प्रोड्यूसर

निर्माता जी धनंजयन ने फिल्म के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक्शन ड्रामा का बचाव करते हुए कहा कि कंगुवा कॉलीवुड में दो फैंस और तमिलनाडु में दो राजनीतिक दलों के कारण असफल रही है. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि वे लगातार सोशल मीडिया पर सूर्या स्टारर फिल्म के बारे में नेगेटिव रिव्यू कर रहे थे और अभिनेता को बिना मतलब निशाना बना रहे थे.

धनंजयन ने सूर्या की ट्रोलिंग को लेकर क्या कहा

धनंजयन ने यूट्यूब चैनल आगायम तमिल को बताया, ”2014 में, मैंने कहा था कि कुछ फैंस सूर्या को टारगेट कर रहे हैं, वो नहीं चाहते कि साउथ स्टार पॉपुलैरिटी हासिल करें. जब भी मैं सूर्या या कंगुवा से संबंधित कुछ ट्वीट करता हूं, तो देखता हूं कि ये प्रशंसक नेगेटिव कमेंट करके जबरदस्त ट्रोल करते हैं. सूर्या से पता नहीं क्या दिक्कत है. मेरे नॉर्मल ट्वीट में भी यही सिलसिला जारी रहता है.”

कंगुवा को इन फिल्मों से मिली कड़ी टक्कर

कंगुवा में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है और यह फिल्म अपनी कमजोर कहानी और खराब स्टोरीलाइन की वजह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. मूवी को अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया से जबरदस्त टक्कर मिली.

Also Read- Kanguva OTT Release: इस ओटीटी पर दस्तक देगी सूर्या की कंगुवा, इतने करोड़ में बिके स्ट्रीमिंग राइट्स

Also Read- Box Office Report: कंगुवा हुई फ्लॉप, 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं कर पाई पार, निर्माता ने उठाया बड़ा कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >