Kanguva OTT Release Date: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी कंगुवा, नोट कर लें डेट

Kanguva OTT Release Date: सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल स्टारर कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. ऐसे में अब मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. अगर आपने अभी तक नहीं देखी है मूवी, तो डेट नोट कर लीजिए.

Kanguva OTT Release Date: शिव की तमिल एक्शन फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस की ओर से सह-निर्मित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. हाई ओक्टेन एक्शन सीन्स और बेहतरीन क्लाइमैक्स के बावजूद दर्शक इसे थियेटर्स में देखने नहीं पहुंचे. मूवी ने भारत में 70 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड 106 करोड़ से ज्यादा रहा. अगर अभी तक आपने सूर्या की फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

सूर्या की कांगुवा इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

सूर्या की कंगुवा 8 दिसंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. एक्शन फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध होगी. सुपरस्टार सूर्या ने 2 साल बाद कंगुवा से बड़े पर्दे पर वापसी की थी. फिल्म में सूर्या ने दोहरी भूमिका निभाई थी. वहीं बॉबी देओल विलेन के रूप में काफी खूंखार लग रहे थे. दिशा पटानी ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों का दिल जीता. तीनों के अलावा रेडिन किंग्सले, योगी बाबू, केएस रविकुमार, नटराजन सुब्रमण्यम ने फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं.

बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई कंगुवा

पहले निर्माता की ओर से भविष्यवाणी की गई थी कि सूर्या स्टारर फिल्म तमिल सिनेमा इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि खराब वर्ड ऑफ माउथ के कारण एक्शन फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रुपये कमाए. ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा. पहले वीक में कंगुवा ने महज 64.3 करोड़ कमाए, जो उम्मीद के मुताबिक बहुत कम था.

Also Read- Kanguva OTT Release: इस ओटीटी पर दस्तक देगी सूर्या की कंगुवा, इतने करोड़ में बिके स्ट्रीमिंग राइट्स

Also Read- Kanguva: प्रोड्यूसर ने फिल्म कंगुवा के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सूर्या को लेकर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >