Box Office Report: कंगुवा हुई फ्लॉप, 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं कर पाई पार, निर्माता ने उठाया बड़ा कदम

Box Office Report: साउथ स्टार सूर्या और बॉबी देओल स्टारर कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर पाई. 7 दिनों की कमाई देखें तो मूवी फ्लॉप हो चुकी है.

Box Office Report: सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे नेटिजन्स और क्रिटिक्स से नेगेटिव रिव्यू मिले थे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म का वॉल्यूम तेज होने की शिकायत की, तो कई ने कहा कि डायलॉग्स और म्यूजिक काफी वीक थी. तमिल में जहां मूवी ने ठीक-ठाक कमाई की. वहीं हिंदी में न के बराबर दर्शकों ने इसे देखा.

कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

सूर्या की एक्शन फिल्म कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में 24 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 8 दिनों ने इसने में 64.40 करोड़ रुपये की कमाई की. मूवी को कथित तौर पर 350 करोड़ के बजट में बनाया गया है. हालांकि एक वीक में फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. ऐसे में ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है.

कंगुवा ने 8 दिनों में इतने करोड़ की कमाई की

  • Kanguva Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 2- 9.5 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 3- 9.85 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 4- 10.25 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 5- 3.15 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 7- 2.4 करोड़ रुपये
  • Kanguva Box Office Collection Day 8- 2 करोड़ रुपये

Kanguva Box Office Total Collection- 64.40 करोड़ रुपये

कंगुवा को फ्लॉप होता तेलुगु निर्माता ने कही ये बात

कंगुवा को फ्लॉप होता देख तमिलनाडु प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने रिलीज के दिन फैंस के इंटरव्यू पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा बयान जारी किया था. अब तेलुगु निर्माता दिल राजू भी इसका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा रूल आना चाहिए, जिससे फिल्मों की मेहनत दर्शकों को थियेटर्स जाने के बाद पता चले.

Also Read- Kanguva: सूर्या की फिल्म ने कमाई के मामले में किया सबसे बड़ा नुकसान, राधे श्याम को भी पीछे छोड़ा

Also Read- Kanguva: आर माधवन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सूर्या के जितना मैं भी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >