अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Kalki 2 का BTS, देखें तस्वीरें

Kalki Movie: अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण इस रविवार फैंस से नहीं मिल पाए. उन्होंने ब्लॉग पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने कमल हासन संग दोबारा काम करने की खुशी जताई. पढे़ं पूरी खबर…

Kalki Movie: हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा निभाने वाले अमिताभ बच्चन इस बार ऐसा नहीं कर पाए. वजह थी काम. इन दिनों बिग बी हैदराबाद में फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग पर सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और फैंस से मुलाकात न कर पाने के लिए माफी भी मांगी.

फिर भी घर के बाहर जुटी भीड़

अमिताभ ने पहले ही बता दिया था कि शूटिंग के चलते इस रविवार वे फैंस से नहीं मिल पाएंगे. इसके बावजूद मंगलवार को उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. सभी को उम्मीद थी कि शायद एक झलक मिल जाए. फैंस की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा कि उन्होंने मना किया था, फिर भी लोग आ गए. 

कमल हासन के साथ फिर दिखे बिग बी

कमल हासन के साथ दिखे अमिताभ बच्चन

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपने किरदार अश्वत्थामा के लुक की झलक दिखाई. साथ ही सेट पर कमल हासन को गले लगाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने लिखा कि पहले काम जरूरी है, बाकी बातें बाद में. साथ ही यह भी बताया कि कमल हासन के साथ वे लंबे समय बाद काम कर रहे हैं. आखिरी बार दोनों फिल्म गेरफ्तार में साथ नजर आए थे. अब ‘कल्कि 2’ के जरिए दोनों दिग्गज फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

अश्वत्थामा के रोल को मिली थी तारीफ

अश्वत्थामा के लुक में अमिताभ बच्चन

‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा वाला किरदार काफी सराहा गया था. दर्शकों और क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया था. हालांकि पहली फिल्म में कमल हासन भी थे, लेकिन दोनों का कोई कॉमन सीन नहीं था. अब सीक्वल में करीब तीन दशक बाद इन दोनों दिग्गजों को साथ देखने का मौका मिलेगा, जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढे़ं: 40 साल पुरानी परंपरा टूटी, जलसा के बाहर पसरा सन्नाटा, नहीं दिखे अमिताभ बच्चन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >