Kalki 2898 AD On TV: अभी तक नहीं देखी प्रभास की फिल्म, तो पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, टीवी पर आएगी इस दिन

Kalki 2898 AD On TV: 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब फिल्म का जल्द ही टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है.

Kalki 2898 AD On TV: नाग अश्विन की ओर से निर्देशित 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने अपनी बेहतरीन कहानी और हाई ओक्टेन एक्शन सीन्स से दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे शानदार कलाकार भी थे. थियेटर में धमाल मचाने के बाद सस्पेंस थ्रिलर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो अब इसे पूरे परिवार के साथ टीवी पर भी एंजॉय कर सकते हैं.

कब टीवी पर देख सकते हैं कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी 12 जनवरी, 2025 को शाम 5:30 बजे से जी तेलुगु पर ऑनएयर होगा. फैंस फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वेटिंग कल्कि कितनी बार भी देख लो… मन नहीं भरता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अमिताभ बच्चन और प्रभास को फिर से देखने का मिलेगा मौका… मजा आएगा.”

कल्कि एडी 2898 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

कल्कि एडी 2898 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. मूवी ने ओपनिंग डे पर 95.3 करोड़ ��ा कलेक्शन किया था. वहीं भारत में इसकी टोटल कमाई 646.31 करोड़ रही. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 1042.25 करोड़ का आंकड़ा पार किया. फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच के संघर्ष को दिखाती है, कल्कि एडी 2898 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पौराणिक कुरुक्षेत्र युद्ध समाप्त हुआ था, जिसमें अश्वत्थामा को अपने कार्यों के परिणामों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD OTT Release: आज से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ‘कल्कि 2898 एडी’, जानें टाइमिंग और देखने के लिए हो जाए तैयार

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Sequel: मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर दी अपडेट,जानें पार्ट 2 में क्या होगा उनका रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >