Kalki 2 में कैमियो करने पर तेलुगु अभिनेता नानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रभास की फिल्म करना…

Kalki 2: तेलुगु स्टार नानी ने आखिरकार स्पष्ट कर दिया है कि क्या वह कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का हिस्सा होंगे. हाल ही में, अभिनेता ने कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि कैमियो करने के बारे में वे निश्चित नहीं हैं.

Kalki 2: नाग अश्विन की ओर से निर्देशित और अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था. ये 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय और तेलुगु फिल्म बन गई. अब इसके सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि, कल्कि 2 में तेलुगु अभिनेता नानी भी कैमियो करते नजर आएंगे. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

कल्कि 2 में कैमियो करने पर क्या बोले तेलुगु एक्टर नानी

तेलुगु एक्टर नानी इन-दिनों फिल्म सारिपोधा सनिवारम के प्रमोशन में बिजी है. इसी दौरान इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह क्यों शुरू हुआ. शायद पूरी टीम के साथ मेरे रिलेशन अच्छे हैं लेकिन, आपको बता दूं कि किसी भी बात पर चर्चा नहीं की गई है. हालांकि, मैं प्रभास, अन्ना या स्वप्ना की फिल्म में कैमियो करना पसंद करूंगा. वे सभी मेरे बहुत करीब हैं, लेकिन इमानदारी से कहूं तो मैं कैमियो करने के बारे में निश्चित नहीं हूं, वास्तव में मैंने इसके बारे में नहीं सोचा था, और मैंने लंबे समय से कोई कैमियो नहीं किया है.”

क्या कल्कि 2898 में श्री कृष्ण की भूमिका निभाएंगे नानी

यह पूछे जाने पर कि क्या फैंस उन्हें कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में भगवान कृष्ण का किरदार निभाते हुए देख सकते हैं. नानी ने जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं. मुझे लगता है कि नागी ने ऐसा कहा, वे फिल्म में भगवान कृष्ण का चेहरा नहीं दिखाएंगे, क्योंकि कृष्ण की छवि केवल हमारे दिमाग में होना चाहिए. इसलिए वे सबसे महत्वपूर्ण पात्रों अर्जुन और कर्ण के साथ खेलेंगे.”

कल्कि 2 में दर्शकों को क्या देखने को मिलेगा खास

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज की ओर से निर्मित, विज्ञान-फाई फिल्म में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर ने कैमियो किया था. कल्कि 2 यास्किन पर केंद्रित होगी, जिसका किरदार कमल हासन ने निभाया है, क्योंकि वह एक बड़े जोखिम वाले मिशन पर निकलते हैं. सीक्वल को पूरा होने में तीन साल लगने की उम्मीद है और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा.

Also Read- Kalki 2898 AD: अरशद वारसी के प्रभास को जोकर कहने पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Arshad साहब को अपने शब्द…

Also Read- Kalki 2898 AD : रिलीज के 2 महीने बाद भी नहीं रुका है सालार की फिल्म का तूफान, ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >