Jigra Teaser Release: आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का जबरदस्त टीजर रिलीज, भाई को बचाने के लिए एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, कहा ‘अब तो बच्चन बनना है’

Jigra Teaser Release: आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म जिगरा का टीजर-ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस फिल्म में पहली बार आलिया एक्शन अवतार में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन वसन बाला न किया है.

Jigra Teaser Release: आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ कर टीजर-ट्रेलर आज 8 सितंबर को रिलीज हो गया है. वसन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. अब फिल्म का टीजर-ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है. साथ ही आलिया भट्ट के फैंस के लिए यह फिल्म बहुत खास है, क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसमें वह एक्शन करते नजर आएंगी. ऐसे में आइए आपको भी बताते हैं, इस जबरदस्त टीजर के बारे में सबकुछ.

जिगरा का टीजर-ट्रेलर

जिगरा के टीजर-ट्रेलर की शुरुआत में आलिया भट्ट एक आदमी से अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि, “मां को भगवान ले गए. पापा ने खुद की जान ले ली. दूर के रिश्तेदार ने पनाह दी और भारी किराया वसूल किया. चोरो ना भाटिया साहब. कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत कम.” उसके बाद सामने बैठा हुआ आदमी आलिया से कहता है कि, “उड़ा देते हैं न जेल की दीवारे.” इसके बाद आलिया का एक्शन अवतार नजर आता है. फिर आगे मनोज पाहवा सत्या से कहते हैं कि, “बच्चन नहीं बनना है, बचकर निकलना है. जिसपर सत्या बनी आलिया कहती हैं कि अब तो बच्चन ही बनना है.” इस बीच फूलों का तारों का गाने का स्लो वर्जन बैकग्राउंड में सुनाई देता है.

Also Read: Kanguva Vs Jigra: गदर मचाएंगी ये 2 फिल्में, एक में आलिया भट्ट का दिखेगा स्वैग, दूसरे में बॉबी देओल खलनायक बन फैलाएंगे दहशत

जिगरा की कहानी

जिगरा का टीजर-ट्रेलर देख कर आपके मन में प्यार, गुस्सा, नफरत, त्याग जैसी कई भावनाएं पैदा हो जाएंगी. फिल्म के इस ट्रेलर-टीजर को देखकर मालूम पड़ता है कि सत्या (आलिया भट्ट) के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और अब इस दुनिया में उसके भाई वेदांग रैना के अलावा दूसरा कोई नहीं है. ऐसे में बात जब उनके भाई की सुरक्षा पर आती है, तब वह उसे बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं.

जिगरा की रिलीज डेट

जिगर का निर्देशन वसन बाला ने किया है. यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म उस दिन रजनीकांत की वेट्टैयन से क्लैश करेगी.

Also Read: Alia Bhatt के ‘घर मोरे परदेसिया’ की अकादमी ने की तारीफ, एक्ट्रेस ने ऐसे जताया आभार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >