Jhanak Upcoming Episode: क्या प्रेग्नेंट है झनक, अनिरुद्ध-अर्शी की जिंदगी में आया नया तूफान, आएगा बड़ा ट्विस्ट

स्टार प्लस के सीरियल झनक ने कुछ महीनों में ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली. सीरियल में इन दिनों अर्शी और अनिरुद्ध की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. हल्दी रस्म के दौरान झनक बेहोश हो जाएगी.

Jhanak Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल झनक कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है, लेकिन इसने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली. सीरियल की कहानी ने लोगों को इम्प्रेस किया और इस वजह से हर बार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में रहता है. शो में दिखाया जा रहा है कि अर्शी और अनिरुद्ध की शादी होने वाली है और हल्दी की रस्म हो रही है. इस दौरान झनक को चोट लग जाएगी. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है और इसमें एक नया ट्विस्ट मेकर्स लेकर आ रहे हैं.

मां बनने वाली है झनक

सीरियल झनक में दिखाया जाएगा कि झनक प्रेग्नेंट होंगी, लेकिन उसका मिसकैरज हो जाएगा. कहा जा रहा है कि झनक के मां बनने की खबर अनिरुद्ध और पूरे परिवार को पता चल जाएगी. ये बात उस दिन सामने आएगी जब अनिरुद्ध और अर्शी की शादी होगी. उसी दिन झनक बेहोश हो जाएगी और डॉक्टर को बुलाया जाएगा. उस समय ये राज सामने आएगा कि झनक मां बनने वाली है. शो का ये ट्विस्ट देख फैंस के होश उड़ जाएंगे.

TRP Report पर दिखा IPL का असर, अनुपमा के सामने नहीं टिक पाया दूसरा सीरियल, जानें टॉप 5 शोज के बारे में

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की मुलाकात का इस शख्स ने खोला राज, कहा- दोनों एक दूसरे से…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

क्या अनिरुद्ध तोड़ देगा अर्शी संग शादी

झनक के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि झनक का मिसकैरज हो जाएगा. क्या होगा जब अनिरुद्ध को ये पता चलेगा. क्या अनिरुद्ध अपनी शादी अर्शी से तोड़ देगा. क्या वो झनक को अपना लेगा. बता दें कि सीरियल में झनक का किरदार हिबा नवाब निभाती है और अनिरुद्ध का रोल कृषाल आहूजा प्ले करते हैं. अर्शी का किरदार चांदनी शर्मा निभाती है. शो की लेखिका, निर्देशक और निर्माता लीना गंगोपाध्याय है. शो मैजिक मोमेंट्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और ये स्टार प्लस पर आता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >