अब घर बैठे देख सकेंगे थलापित विजय की Jana Nayagan, इस ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

Jana Nayagan OTT Date: अगर अभी तक आपने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं घर बैठे कब से मूवी को एंजॉय किया जा सकता है.

Jana Nayagan OTT Date: थलापति विजय की फेयरवेल फिल्म 'जन नायकन' अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. जो फैंस विजय को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वो अब घर बैठे फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी.

Jana Nayagan OTT Release Date: कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे जन नायकन

जी5 ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ''थंगामे! थलापति #जन नायकन 21 अगस्त को जी5 पर आप सभी से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'' एच विनोद के डायरेक्शन में बनी जन नायकन एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा है. फिल्म की कहानी एक ऐसे लीडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है और उसे बदलने की कोशिश करता है. खास बात ये है कि फिल्म में थलापति विजय का किरदार उनकी रियल लाइफ जर्नी से भी जुड़ा हुआ है.

जन नायकन ओटीटी रिलीज डेट

Jana Nayagan Star Cast: जन नायकन में मौजूद हैं ये स्टार्स

जन नायकन में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल जैसे स्टार्स की टोली है. वहीं प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. इससे पहले वह कुआलालंपुर में फिल्म के बड़े ऑडियो लॉन्च इवेंट का हिस्सा भी रहे थे.

जन नायकन फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Jana Nayagan Box Office Collection: जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जन नायकन को करीब 300 से 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 196.97 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 93.20 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इस तरह जन नायकन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 321.75 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म देखकर तृषा कृष्णन की मां हुईं इमोशनल, कहा- हम उन्हें मिस करेंगे

ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: उन्हें सड़क पर लेकर निकलेंगे तो शूटिंग नहीं हो पाएगी… थलापति विजय की पॉपुलैरिटी पर बोले को-स्टार बॉबी देओल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >