Jacqueline Fernandez के बर्थडे पर 100 लकी फैंस को मिलेगा iPhone 15 प्रो, सुकेश चंद्रशेखर ने कहा

Jacqueline Fernandez: ऐसा लगता है कि सुकेश चंद्रशेखर ने अभी से ही जैकलीन फर्नांडीज के बर्थडे की तैयारी शुरू कर दी है. जी हां ठग का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके 100 फैंस को आईफोन 15 प्रो देंगे.

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का बर्थडे आने वाला है. एक्ट्रेस 11 अगस्त को 39 साल की हो जाएंगी. ऐसे में सुकेश चंद्रशेखर अपनी ‘बेबी गर्ल’ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर रहे हैं. उनका एक लेटर सामने आया है, जिसमें ठग ने कहा कि वह जैकलीन के स्पेशल डे के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस दिन वह अभिनेत्री के 100 फैंस को आइफोन 15 प्रो देंगे.

जैकलीन के बर्थडे के लिए एक्साइटेड हैं सुकेश

ऑनलाइन सामने आए एक लंबे नोट में, सुकेश ने जैकलीन को ‘मेरी बोम्मा और बच्ची’ कहा. ठग ने लिखा, “मेरी बोम्मा जैकलीन, बेबी गर्ल, बहुत एक्साइटेड हूं, उलटी गिनती शुरू हो गई है, आपके जन्मदिन के लिए 30 दिन, इंतजार नहीं कर सकता, यह साल का मेरा पसंदीदा दिन है, एक फंक्शन की तरह है, जिसको मैं एंजॉय करता हूं. आपकी सुंदर मुस्कान देखकर मेरा दिल पिघल जाता है.” उन्होंने आगे लिखा कि वह उनके गाने यम्मी यम्मी से प्रभावित हो गए हैं.

Also Read- जैकलीन फर्नांडीज की फिर बढ़ी मुसीबतें, ईडी ने इस मामले में भेजा समन

जैकलीन के 100 फैंस को मिलेगा आईफोन 15 प्रो

सुकेश ने आगे लिखा, “तो मेरे बोम्मा, मैं कहना चाहता हूं, मेरे अंदर तुमको लेकर एक “हैंगओवर” है, तुम्हारे बोलने का तरीका, तुम्हारी मुस्कुराहट, तुम्हारा हग, मेरे लिए तुम्हारा प्यार, तुम्हारा गुस्सा, तुम्हारी आंखें, हर एक चीज, यह एक “हैंगओवर” है, जो मेरे पूरे जीवन रहेगा, और मैं यह तब तक चाहूंगा जब तक हम दोनों साथ हैं… बेबी, अब मुश्किल से कुछ दिनों की बात है.” उन्होंने कहा कि वह उनके साथ छुट्टियों पर जाने का इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनके “जेट में अभी भी” जेएफएस “है”. पत्र में, उन्होंने शेयर किया, “उन सभी के लिए जो जैकलीन फर्नांडीज के सॉन्ग यम्मी यम्मी का सपोर्ट कर रहे हैं, अब से 30 दिनों में, मेरे बेबी जैकी के जन्मदिन पर, ‘100 भाग्यशाली फैंस को आईफोन -15 प्रो गिफ्ट करेंगे.’

Also Read- सुकेश चंद्रशेखर को फिर आई जैकलीन फर्नांडीज की याद, बेबी गर्ल के लिए लिखा लेटर, कहा- आपके लिए सुपर सरप्राइज…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >